यूपी का चमत्कारी बालक! जानिए क्या है इसका टैलंट…
बच्चों से ले कर बड़ों तक गिनती के पहाड़े नहीं याद कर पाते। कईयों को तो 20 तक के पहाड़े नहीं आते। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऐसा बालक है जो 189028289 का भी पहाड़ा सुना सकता है। हाँ जी! सुनने में अचंभा लगता है लेकिन वाकई में ऐसा कर सकता है सहारनपुर का चिराग। चिराग की विलक्षण गणितीय प्रतिभा ऐसी है कि वह 20 करोड़ कि संख्या तक के पहाड़े धड़ल्ले से सुना सकता है।
चिराग की रुचि गणित और विज्ञान में है और वह आगे चल कर वैज्ञानिक बन कर देश की सेवा करना चाहता है। उसकी इच्छा है कि वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिले। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने गाँव बुलाना चाहता है।
Chirag, a class 8 student from Saharanpur who knows multiplication tables till 20 crore, says, I want to become a scientist and make my country proud. I also want to call Modi ji and Yogi ji to my village. pic.twitter.com/MEGudGjSUo
— ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2018
सहारनपुर का यह प्रतिभाशाली बच्चा एक साधारण परिवार से है। फिर भी उसके पिता नरेंद्र सिंह का कहना है कि मैं अपने बच्चे के वैज्ञानिक बनने के सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हूँ। उनका यह भी कहना है कि एक दिन मेरा बच्चा देश का नाम रोशन करेगा।
We are from a poor family but we are ready to do everything to make him a scientist and we wish he makes the country proud :Narendra Singh, Chirag's father in Saharanpur pic.twitter.com/U3cglgQyfD
— ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2018
भारत में ऐसी असंख्य प्रतिभाएं हैं, जिन्हे पहचानने कि जरूरत है। चिराग जैसी विलक्षण प्रतिभा वाले बच्चों को समय पर प्रोत्साहन और मदद देने कि जरूरत है।

