Breaking News 

महंगाई पर लगाम लगाने के लिए होगा ऑटोमैटिक सिस्टम

लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी को राहत दिलाने के लिए मोदी सरकार एक पुख्ता व्यवस्था करने जा रही है. इस व्यवस्था से न सिर्फ महंगाई पर लगाम कसी जाएगी, बल्क‍ि सब्जियों और दालों के बेतहाशा बढ़ रहे दामों पर भी काबू किया जा सकेगा. इसके लिए केंद्र सरकार एक ऑटोमैटिक सिस्टम लाने की योजना बना रही है. इसके जरिये महंगाई को आसमान पर पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया जाएगा.

पिछले कई महीनों से प्याज, टमाटर समेत अन्य सब्ज‍ियों व दालों के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसका असर खुदरा महंगाई दर और थोक महंगाई दर पर भी देखने को मिला है. अनियंत्र‍ित महंगाई को अब मोदी सरकार एक ऑटोमैटिक सिस्टम से काबू करेगी. हिंदुस्तान अखबार के मुताबिक इसके लिए सरकार सामान्य मानक प्रक्रिया (एसओपी) की व्यवस्था करेगी.

सामान्य मानक प्रक्र‍िया के तहत जैसे ही किसी सामान का दाम एक सीमा से ज्यादा बढ़ जाएगा, वैसे ही उस पर नियंत्रण पाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. इसके जरिये सरकार फल और सब्ज‍ियों के दामों को बेतहाशा बढ़ने से पहले ही उन पर नियंत्रण पा लेगी. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सरकार किसान और उपभोक्ताओं के हितों के बीच समन्वय बनाएगी.

Related posts

Leave a Comment