केरल में एक और RSS कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला
केरल में ‘लेफ्ट’ और ‘राइट’ का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां केरल में लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं को खिलाफ बीजेपी जनरक्षा यात्रा निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर रविवार रात को एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक कन्नूर जिले में थालसेरी के नजदीक मुझाप्पिलांगद में कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

