Breaking News 

नरेंद्र मोदी जी फ्रंट से लीड करते हैं जो कि हिम्मत का काम है : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए रविवार को कहा कि उनकी सबसे बडी खासियत है कि वे फ्रंट से लीड करते हैं जो हिम्मत का काम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन वर्ष के कार्यकाल पर आधारित उदय महोरकर द्वारा लिखित पुस्तक ‘सवा अरब भारतीयों का सपना’ के हिंदी संस्करण का रविवार को लोकार्पण किया गया.

नीतीश ने कहा कि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात होती है शासन, देश और आमजन का नेतृत्व करना और यह कोई साधारण बात नहीं पर सफल वही होता है जो फ्रंट से लीड करता है. इस मामले में नरेंद्र भाई मोदी जी फ्रंट से लीड करते हैं जो देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम लोग सांसद भी रहे हैं तो कई प्रधानमंत्रियों को देखा कि फ्रंट से लीड नहीं करते थे. नीतीश ने कहा कि फ्रंट से लीड करना देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि फ्रंट से लीड करने के साथ जिम्मेदारी भी लेनी पडे़गी. अगर सफलता है तो उसका श्रेय मिलेगा. कोई कठिनाई आएगी तो उसकी भी जिम्मेदारी लेनी पडे़गी और यह हिम्मत का काम है.

Related posts

Leave a Comment