Featured Article 

केरल में अमित शाह बोले संघ-भाजपा के 120 कार्यकर्ताओं की मौत का कलंक सीएम विजयन के माथे पर

 

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने केरल की सरजमीं पर कदम रखते ही केरल सीएम विजयन पर kiya तीखा हमला केरल में एक रैली को सम्बोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधा। शाह ने कहा केरल में अबतक भाजपा और आरएसएस के 120 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं जिसके लिए सीधे तौर पर सीएम विजयन जिम्मेदार हैं।
इससे पहले शाह ने कहा कि लेफ्ट पार्टियों ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में काफी वक्त तक शासन किया और अब वहां के हालात देखे जा सकते हैं। शाह ने कहा कि अब शांतिप्रिय केरल भी हिंसक हो गया है।

 

शाह की यात्रा के बीच खबर आई कि बीजेपी के तीन कार्यकर्ता पर हमला हुआ जिसमें वे लोग जख्मी हो गए हैं। उनपर कथित तौर पर सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। यह घटना कसारगोड जिले की है और पुलिस ने केस रजिस्टर कर लिया है।

शाह इस वक्त जन रक्षा यात्रा के लिए केरल में हैं। यह यात्रा वामपंथियों की बढ़ती हिंसा के खिलाफ है। शाह ने केरल पहुंचकर सबसे पहले कन्नूर स्थित शिव मंदिर और राजा राजेश्वर मंदिर के दर्शन किए थे।

Related posts

Leave a Comment