पुष्पा 2 तोड़े सारे रिकॉर्ड, कर चुकी इतनी कमाई, जानिये इसके बारे मेंBollywood Entertainment News 

पुष्पा 2 तोड़े सारे रिकॉर्ड, कर चुकी इतनी कमाई, जानिये इसके बारे में

एक ओर जहां हिंदी फिल्मों के एकरसता से उबकर दर्शक दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, वहीं हाल ही में रिलीज़ हुई अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2’ ने ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अभी रिलीज हुए हुआ इतने दिन

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा – 2’ ने बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह फिल्म 18 दिन पहले रिलीज़ हुई थी और किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म इतनी कमाई करेगी। इस फिल्म ने जो रिकॉर्ड बनाया है, वह आज तक किसी भी भारतीय भाषी फिल्म ने नहीं किया। 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने रविवार, 22 दिसंबर को नया इतिहास रचा। सुकुमार द्वारा निर्देशित 2021 की ‘पुष्पा द राइज’ के दूसरे भाग ‘पुष्पा – 2 द रुल’ ने अपने 18वें दिन भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘बाहुबली – 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा है। ‘बाहुबली – 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब देखिए ‘पुष्पा – 2’ ने कितनी कमाई की है…

हर दिन बना नया रिकार्ड

‘पुष्पा 2’ ने 4 दिसंबर को प्रीमियर के दौरान 10.65 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद से हर दिन कमाई का नया रिकॉर्ड बनता गया। दोपहर 3.25 बजे तक की जानकारी के अनुसार, 18वें दिन ‘पुष्पा-2’ ने 1043.95 करोड़ की कमाई की है। पुष्पा -2’ ने 17वें दिन तक 1029.9 करोड़ की कमाई की थी। भारत में सबसे ज्यादा टिकट कलेक्शन करने वाली टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में प्रभास की ‘बाहुबली – 2’ ने 1030.42 करोड़ की कमाई कर पहले स्थान पर कब्जा किया था। अब यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘पुष्पा – 2’ को केवल 52 लाख की कमाई करनी थी। आज यह आंकड़ा पार करते हुए ‘पुष्पा-2’ ने ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके कारण अब तक ‘पुष्पा-2’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। टिकट कलेक्शन आंकड़ों के मुताबिक, ‘पुष्पा-2’ और बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

क्या होगा ‘पुष्पा – 3’ का

भारत की पहली फिल्म 1913 में रिलीज़ हुई थी। उसके बाद कोई भी फिल्म इस जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। ‘पुष्पा-2’ के अंत में ‘पुष्पा – 3’ से जुड़े संकेत दिए गए हैं। इसका मतलब है कि अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं, यह साफ हो गया है। हालांकि, ‘पुष्पा – 3’ के निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Related posts

Leave a Comment