कश्मीर में अलकायदा से जुड़े जाकिर मूसा समूह के 3 आतंकी ढेर
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार (9 अगस्त) को सुरक्षा बलों ने अल कायदा के जाकिर मूसा गुट के तीन आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले के गुलाब बाग गांव में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को मार गिराया. इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सटीक सूचना पर पुलिस ने राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ त्राल के गुलाब बाग इलाके की घेरबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

