Breaking News 

सउदी अरब से लाया गया अलकायदा आतंकवादी 14 दिन की पुलिस हिरासत में

सउदी अरब से बुधवार (9 अगस्त) शाम भारत लाये गये संदिग्ध अलकायदा आतंकवादी जीशान अली को कथित तौर पर साजिश रचने, भड़काउ भाषण देकर भारतीय युवकों को भर्ती करने और आतंकी संगठन के लिये एक आधार तैयार करने से जुड़े मामले में गुरुवार (10 अगस्त) को दो हफ्ते के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा आतंकी से पूछताछ की जरूरत बताये जाने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ सिंह ने उन्हें एक पखवाड़े की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

इस मामले में पहले गिरफ्तार सैयद अंजार शाह और चार अन्य- मोहम्मद आसिफ, जफर मसूद, मोहम्मद अब्दुल रहमान और अब्दुल सामी- ने पूछताछ में अली और 11 अन्य के नाम का खुलासा किया था. जांच एजेंसी ने उसकी 20 दिन की हिरासत मांगते हुये कहा था कि जांच के हिस्से के तौर पर उसे विभिन्न जगहों पर ले जाये जाने की जरूरत है. एजेंसी की याचिका पर आरोपी की तरफ से पेश हुये वकील एम एस खान ने विरोध दर्ज कराया था.

Related posts

Leave a Comment