Breaking News 

कश्मीर में अलकायदा से जुड़े जाकिर मूसा समूह के 3 आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार (9 अगस्त) को सुरक्षा बलों ने अल कायदा के जाकिर मूसा गुट के तीन आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले के गुलाब बाग गांव में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को मार गिराया. इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सटीक सूचना पर पुलिस ने राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ त्राल के गुलाब बाग इलाके की घेरबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

 पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब आतंकवादियों को चुनौती दी गई, तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई. अभियान में तीन आतंकी मारे गए हैं.” मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के नौडाल वासी जाहिद बट, बाटागुंड त्राल वासी मोहम्मद इशाक बट और बागी त्रिच निवासी मोहम्मद अशरफ डार के रूप में की गई है. तीनों आतंकवादी पुलवामा जिले के ही रहने वाले थे. पुलिस की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है.

Related posts

Leave a Comment