आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए करे इन चीजों का सेवन, पढ़िये खबरFeatured Article Knowledge 

आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए करे इन चीजों का सेवन, पढ़िये खबर

जैसा कि आंखों की रोशनी यानी ज्योति बढ़ाने के लिए आंखों की अच्‍छे से केयर करने की जरूरत है। ज्यादा देर तक मोबाइल देखना, लंबे समय तक लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन को देखना, प्रदूषण की धुल का आंखों में जाना, अत्यधिक तनाव, विटामिन A, E और C या पोषक तत्वों की शरीर में कमी होना आदि सभी से आंखें कमजोर होने लगती है और धीरे धीरे चश्मे का नंबर बढ़ते जाता है।

गाजर होता है फाइबर से भरपूर

गाजर खाने से आंखों की ज्योतिष बढ़ती है। आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। ये बीटा कैरोटीन से भरपूर है। इसमें फाइबर, विटामिन K1, विटामिन E,विटामिन A, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

शकरकंद में होता है ये विटामिन

शकरकंद में भी बीटा कैरोटीन और विटामिन E होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ता है।

पपीता रोशनी को बढ़ाता है

 पपीता में विटामिन ए और सी होता है। साथ ही इसका पपैन एंटीऑक्सीडेंट्स, आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है।

मछली होती है फायदेमंद

इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो आंखों के लिए फायदेमंद है। यदि मछली नहीं खाते हैं तो इसकी जगह अखरोट खा सकते हैं क्योंकि इसमें भी वहीओमेगा होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां 

जैसे पालक, मैथी, पत्तागोभी, बधुआ आदि का सेवन कर सकते हैं क्योंकि त्तेदार हरी सब्जियों में विटामिन ई, ल्यूटिन और जेक्सेंथिन की अधिक मात्रा होती जो आंखों की ज्योति बढ़ाने में सहायक है।

Related posts

Leave a Comment