चाय के साथ खाएं ये स्नैक्स, मजा हो जाएगा दोगुना, पढ़ियेFeatured Article Knowledge 

चाय के साथ खाएं ये स्नैक्स, मजा हो जाएगा दोगुना, पढ़िये

चाहे गर्मी, ठंड हो या फिर बरसात का मौसम हो। अधिकतर लोग चाय के साथ कुछ न कुछ खाना भी पसंद करते हैं। जब भी घर में मम्मी चाय बनाती है तो हम मम्मी से चाय के साथ कुछ स्नैक्स की डिमांड भी करते हैं ताकि चाय का मजा डबल हो जाए। लेकिन कई बार मम्मी को समझ ही नहीं आता कि वो चाय के साथ क्या स्नैक्स बनाएं। क्योंकि शाम की चाय के साथ हम एक ही स्नैक्स खाकर काफी बोर हो जाते हैं। तो आप चाय के साथ सैंडविच बनाकर खा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सैंडविच तो हम आए दिन खाते ही रहते हैं फिर इसमें नया क्या है तो ठहरिए क्योंकि आज हम आपको थोड़े अलग स्टाइल में सैडविच बनाने की रेसिपी बताएंगे। चलिए जान लेते हैं कि थोड़े अलग तरह की सैंडविच कैसे बनाएं।

ये चाहिए सामग्री

  • 10 पीस ब्रेड
  • 2 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 कटी हरी मिर्च
  • 2 टमाटर
  • कुछ धनिया पत्ता
  • 150 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • 2 चम्मच पेरी पेरी मसाला
  • 3 चम्मच बटर
  • नमक- स्वादानुसार
  • 3 चम्मच मेयोनीज
  • 3 चम्मच टोमेटो सॉस

इस विधि से बनाएं

आपको सबसे पहले एक बर्तन में पनीर, हरी मिर्च, धनिया, नमक, पेरी पेरी मसाला और मेयोनीज को अच्छी तरह से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब मक्खन ब्रेड के दोनों तरफ अच्छे से लगाकर उसमें बने हुए मिश्रण को सभी ब्रेड में अच्छे से फैला लें। अब कटी हुई प्याज और टमाटर के छोटे-छोटे टुकड़े ब्रेड के ऊपर सजाकर उसे दूसरे ब्रेड से ढ़क दें। अब आप इन सभी ब्रेड को नॉन स्टिक पैन या फिर टोस्टर में हल्का लाल होने तक पकाएं। जब ये ब्रेड अच्छे से सुनहरा लाल हो जाए तो इसमें पेरी-पेरी मसाला डालकर गर्मागर्म चाय के साथ लुत्फ उठाएं। आप चाहे तो इसे अपनी पसंदीदा चटनी के साथ भी खा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment