गर्मियों में इन फलों का करें सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, पढ़ियेFeatured Article Knowledge 

गर्मियों में इन फलों का करें सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, पढ़िये

हम देखते है कि गर्मियों में पानी से भरपूर फल और सब्जियां का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इन चीजों को खाने से पेट में ठंडक रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
वैसे तो ये सभी चीजें लाभकारी होती हैं लेकिन खरबूजा के कई फायदे आपको हैरान कर सकते हैं। खरबूजा पाचन, हार्ट और आंखों की सेहत का ख्याल रखने में मददगार है।

पाए जाते है ये पोषक तत्व

क्या आप ये जानते है कि खरबूजा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पानी, ऊर्जा, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियम, कैलोरी, डायटरी फाइबर, फैट, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, कई तरह के विटामिंस, थियामिन आदि से भरपूर होता है। इसके चलते ये कई क्रॉनिक बीमारियों से बचाव करता है। साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजा गर्मी का बेहतरीन फूड माना जाता है।

वजन को बनाएं रखता है कंट्रोल

खरबूजा वजन घटाने में बहुत असरदार होता है। इसमें कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके साथ ही यह लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इस फूड में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त करता है। जिससे वजन कंट्रोल रहता है। बता दें कि, खरबूजे में करीब 99 फीसदी पानी होता है। जो बॉडी को हाइड्रेट रखता है। जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

Related posts

Leave a Comment