देश की सबसे ऊंची सड़को के बारे में जानियें, जहां गाड़ी चलाना होता है खतरनाक
हैरान करता है यहां का नजारा
क्या आप ये जानते है कि लेह लद्दाख का नाम देश के खूबसूरत ट्रैवल लोकेशन में शामिल है। लेकिन लद्दाख में जोजिला पास का नजारा आपको हैरान कर सकता है। 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ज़ोजिला दर्रा कश्मीर में कारगिल को लद्दाख से जोड़ता है। वहीं, बारिश के मौसम में यहां काफी भूस्खलन देखने को मिलते हैं। ऐसे जोजिला दर्रे को पार करना सैलानियों के लिए जंग जीतने से कम नहीं है। जो वाकई में बहुत ही सुंदर जगह है।
यह है सबसे खतरनाक हाईवे
वहीं, यह तो हम सभी जानते है हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में स्थित हिंदुस्तान और तिब्बत हाईवे भी देश की सबसे खतरनाक सड़कों में गिना जाता है। ट्रांस हिमालय की उबड़-खाबड़ सड़कों वाली इस सड़क पर लोगों के लिए गाड़ी चलाना आसान नहीं है। हालांकि, एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए इस सड़क से गुजरना काफी रोमांचक अनुभव साबित हो सकता है। जहां का नजारा देखने लायक बनता है।

