अन्नपूर्णा जयंति पड़ रही इस दिन, करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी शांति, जानियेंEnvironment Featured Article News 

अन्नपूर्णा जयंती पड़ रही इस दिन, करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी शांति, जानियें

क्या आप ये जानते है कि मार्गशीर्ष माह के पूर्णिमा तिथि के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाने की परंपरा चली आ रही है। वहीं, इस साल अन्नपूर्णा जयंति दिनांक 7 दिसंबर 2022 के दिन मनाई जाएगी। कहते हैं, अन्नपूर्णा जयंति के दिन मां पार्वति अन्नपूर्णा के रूप में पृथ्वी पर अपने भक्तों का भरण-पोषण करने के लिए अवतरित हुई थी। तो आइए जानते है कि पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और क्या उपाय कर सकते है।

खास बात

हिंदू पंचांग में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दिनांक 7 दिसंबर 2022 को सुबह 08:01 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 8 दिसंबर 2022 को सुबह 09:37 मिनट तक रहेगी।

इस दिन कर सकते है मांगलिक कार्य

जानकारी के लिए बता दें कि दिनांक 8 दिसंबर 2022 को अन्नपूर्णा जयंती का साध्य योग बन रहा है। इस दिन आप कोई मांगलिक कार्य करवाने की सोच रहा हैं। तो यह दिन बेहद खास है।

अन्नपूर्णा जयंति के दिन पूजा का तीन शुभ मुहूर्त बन रहा है.

बन रहे ये शुभ मुहूर्त

  • पहला मुहूर्त- दिनांक 7 दिसंबर को सुबह 07:00 से लेकर 08:22 मिनट तक रहेगा.
  • दूसरा शुभ मुहूर्त-दिनांक 7 दिसंबर को दोपहर 12:30 से लेकर 01:53 मिनट तक रहेगा.
  • तीसरा मुहूर्त- दिनांक 7 दिसंबर को दोपहर 01:53 मिनट से लेकर 03:16 मिनट तक रहेगा.

इनको खिलाएं रोटी

सबसे पहले अन्नपूर्णा जयंती के दिन सुबह स्नान कर चूल्हे की पूजा करें जब रोटी बनाएं तो उसमें से तीन रोटी अलग निकाल लें। जिसमें से पहला रोटी गाय को खिलाएं, दूसरा रोटी कुत्ते को खिलाएं तीसरा रोटी कौए को खिलाना शुभ होता है। इससे आपके घर कभी अन्न की कमी नहीं होगी और मां अन्नपूर्णा का आर्शिवाद हमेशा बना रहेगा।

ब्राह्मण को दान करें अनाज

वहीं, इस दिन महीने में एक बार गरीब या किसी ब्राह्मण को अनाज दान करें। इससे घर में धन की कमी नहीं होगी। वहीं, इस दिन हो सकें तो चावल की खीर जरूर बनाएं परिवार के साथ खाएं। इससे क्या होता है कि आपसी प्रेम बढ़ता है। अन्नपूर्णा जयंति के दिन सात अनाज पक्षियों को खिला दें। इससे आपके घर दरिद्रता कभी नहीं आएगी और सुख-शांति बनी रहेगी।

Related posts

Leave a Comment