कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कारBreaking News Featured Article News 

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के एम्स हास्पिटल में 58 साल की उम्र में निधन हो गया। जहां कॉमेडी किंग अब हमारे बीच नहीं रहे। बता दें कि इसकी पुष्टि बुद्धवार के दिन उनके परिवार ने दी कि राजू श्रीवास्तव अब नहीं रहें। जानकारी के लिए बता दें कि राजू श्रीवास्तव लगभग एक महीने से एम्स में भर्ती था। जहां उनका इलाज चल रहा था।

यहां हुआ था जन्म

दरअसल, राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त के दिन जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश जिले के कानपुर में हुआ था। बता दें कि 25 दिसंबर 1963 को जन्मे राजू के बचपन का नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव को बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडी का बहुत शौक रखते  थे।

चढ़ते चले गए बुलंदी की सीढ़ियां

जहां राजू को पहचान तब मिली जब वह कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में हिस्सा बने थे। बता दें कि इस शो में राजू श्रीवास्तव इतना जमकर लोगो को हंसाते ते लोग लोटपोट हो जाते थे। जहां राजू को इस शो में सफलता मिलने के बाद वह लगातार बुलंदी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। राजू श्रीवास्तव कॉमेडियन करने के साथ-साथ कई फिल्मों व सीरियल्स में भी हास्य कलाकर के रूप में काम कर चके है। राजू श्रीवास्तव के परिवार में उनकी पत्नी शिखा और दो बच्चे बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान हैं।

कई फिल्म में आ चुके है नजर

वहीं, राजू कई फिल्मों में भी नजर आ चुके है। जहां उनका रोल कॉमेडी का रहता था। वहीं, राजू हमेशा जब भी टेलीवीजन पर आते थे। वह अक्सर लोगो को हंसाया करते थे।

Related posts

Leave a Comment