घाटी में हिज्बुल मुजाहिदीन के भर्ती मॉड्यूल का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस ने सुरक्षा बलों की सहायता से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के भर्ती मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जो कि युवाओं को आतंकी गतिविधियों में लुभाने के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहा है. इस मॉड्यूल का नेतृत्व हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर परवेज वानी उर्फ मुबाशीर द्वारा किया जा रहा था. इस संबंध में तीन की गिरफ्तारी हुई है.
इस संबंध में अंसारुल्ला तंतारे, अब्दुल रशीद भट्ट और मेहराजुद्दीन काक को गिरफ्तार किया गया है, जो कि बारामूला जिले के अंदरगामी क्षेत्र का निवासी है. आरोपियों के खिलाफ पट्टन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है.

