यूपी विधानसभा चुनाव में इतने वोटों से हारे डिप्टी सीएम, इस प्रत्याशी ने दी मात, पढ़िये
यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम के 10 मार्च के दिन आए। जहां पूरे प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। वहीं, इन सबके बीच कई बड़े दिग्गजों को हार का सामना भी करना पड़ा। जिसमें से एक है यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। जो अबकी बार चुनाव नहीं जीत सकें। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपना दल (कृष्णा पटेल) गठबंधन की पल्लवी पटेल ने भाजपा के प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य को करीब साढ़े सात हजार वोटों से परास्त कर दिया।
सिराथू से रह चुके है विधायक
हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी नें केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। हालांकि, सांसद बनने के पहले केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से विधायक रह चुके हैं। जहां बाद में वह फूलपुर से सांसद बने थे। जिससे भाजपा ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बना दिया था। जिससे भाजपा ने यूपी में प्रचंड बहुमत हासिल किया था।
कुछ दिन बाद लगेगा पता
वहीं, जब से केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम बने। उसके बाद से उन्होंने फूलपुर से इस्तीफा दे दिया था और विधान परिषद से वह विधायक बने थे। तो ऐसे में अबकी बार उनको चुनाव हारने से क्या फिर से बीजेपी सरकार उन्हें विधानसभा परिषद से विधायक बनाएगी। यह तो कुछ दिन बाद ही पता लगेगा।
इस बार योगी के चेहरे पर लड़ा गया चुनाव
दरअसल, इस बात की कुछ संभावनाए भी चल रही है कि अबकी बार डिप्टी सीएम वाला कंसेप्ट ना रखा जाए। क्योंकि एक तो केशव प्रसाद मौर्य चुनाव में हार गए है। जहां इस बार का चुनाव योगी के चेहरे पर लड़ा गया है। तो ऐसे में हो सकता है इस बार सिर्फ मुख्यमंत्री होगा और सब मंत्री होंगे। बता दें कि इस बार का चुनाव कई दिग्गजों के लिए बुरा साबित हुआ है। इन्ही में से एक है यूपी की बीजेपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। जो इस बार का चुनाव जीत ना सकें। जानकारी के अनुसार बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपना दल (कृष्णा पटेल) गठबंधन की पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को करीब साढ़े सात हजार वोटों से परास्त कर दिया।

