आरबीआई ने लॉन्च किया यूपीआई पेमेंट करने का नया माध्यम, बिना इंटरनेट कर पाएंगे इस्तेमाल
आजकल हम देख रहे है कि पूरे देश में डिजिटल पेमेंट का दौर बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसे लोग खूब ज्यादा पसंद भी कर रहे है। वहीं, बात करें डिजिटल पेमेंट की तो लोग Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से upi payment ज्यादा कर रहे है। जो एक सरल माध्यम भी है। वहीं, यह ऐप से पेमेंट करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है। जिसे आरबीआई ने लॉन्च कर दिया है।
छोटी राशि का आराम से कर सकेंगे भुगतान
आपको बता दें कि आरबीआई ने मंगलवार के दिन यह घोषणा कर दी है कि अब यूजर्स स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना भी पेमेंट कर पाएंगे। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर ने घोषणा कर दी हैं कि फीचर फोन वाले लोग जल्द ही भुगतान करने के लिए UPI का उपयोग कर सकेंगे।
आरबीआई गर्वनर ने कही ये बात
दरअसल, यह फीचर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) यूपीआई (UPI) आधारित पेमेंट्स प्रोडक्ट लेकर आया है। जिससे आप इस UPI123Pay सुविधा के माध्यम से फीचर फोन यूजर्स स्मार्टफोन यूजर्स की तरह ही आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। जहां यह सुविधा आने से यूजर्स काफी छोटी राशि का भुगतान बड़े ही आराम से कर सकेंगे। वहीं, आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि डिजीसाथी डिजिटल भुगतान के लिए एक हेल्पलाइन है। जो यूजर्स को शिक्षित और जागरूक करेगा।
एसएमएस के माध्यम से कर सकेंगे पेमेंट
वहीं, आरबीआई गवर्नर ने कहा कि फीचर फोन यूजर्स को डिजिटल पेमेंट तरीका देना बेहद आवश्यक है। जहां फीचर फोन यूजर्स एसएमएस के माध्यम से पेमेंट कर पाएंगे और इसके लिए उन्हें इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत बिल्कुल भी नहीं होगी। बता दें कि भारत में लगभग 118 करोड़ यूजर्स का एक बड़ा मोबाइल फोन कंज्यूमर बेस है। जिसमें बड़ी संख्या में यूजर्स अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्टेटिस्टा के मुताबिक जुलाई 2021 में करीब 74 करोड़ यूजर्स के पास स्मार्टफोन हैं।

