उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार बनी योगी सरकार, पढ़िये पूरी खबर
इतनी सीट पाई सपा
वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करी जाए तो उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने सहयोगियों के साथ 255 सीटों पर जीत हासिर कर ली। बता दें कि प्रदेश में योगी सरकार की वापसी हुई है। बीजेपी 255, सपा 111 सीटें जीत पाई है।
सीएम योगी और अखिलेश ने जीता चुनाव
हालांकि, प्रत्याशियों की बात की जाए तो सीएम योगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सीटों से चुनाव जीत चुके हैं। सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य पल्लवी पटेल से पिछड़ गए। वहीं फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद सीट से जीत गए। जसवंत नगर सीट से शिवपाल सिंह यादव जीत गए हैं। गाजियाबाद से अतुल गर्ग जीत गए हैं, कैराना में नाहिद हसन जीत गए हैं। कुंडा से राजा भैया जीत गए। गाजियाबाद के लोनी से नंदकिशोर ने भी जीत हासिर की है।
कही ये बात
जहां भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने चार राज्यों में चुनाव जीते हैं। उत्तर प्रदेश पर विशेष रूप से देश और दुनिया की निगाहें थीं। जब मोदी जी कोरोना और भ्रष्टाचार से लड़ रहे थे। तब कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे थे। मतगणना के बारे में भ्रामक बातें कही जा रही थीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने उस प्रचार को झुठलाते हुए भाजपा को बहुमत दिया है। जनता का आभार। ये बहुमत राष्ट्रवाद, सुरक्षा, विकास और सुशासन के मॉडल को जनता का आशीर्वाद भी है।

