Corona Virus की चपेट में आने से पहले करवा लें इंश्योरेंस, मात्र 499 में मिलेगा पूरा इलाज
जिधर देखो उधर सिर्फ कोरोना वायरस की खबर है। हर देश, हर राज्य, हर शहर, हर जगह कोरोना वायरस का ही कहर है। अलग-अलग देशों में इस संक्रामक वायरस की वजह से तकरीबन 15,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और भारत में भी इस खतरनाक वायरस की वजह से कुल 10 मौतें हो चुकी हैं और 530 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल अभी तक कोरोना का कोई इलाज किसी भी देश की सरकार को नहीं मिल पाया है मगर इससे बचने के कुछ तरीके हैं और वह हमारी जिम्मेदारी हमारी सावधानी। आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री ने इससे बचाव के लिए देश में लॉकडाउन लागू कर दिया है ताकि लोग अपने घरों में रहे और एक दूसरे के संपर्क में आकर इस संक्रामक वायरस से बचे रहें।
कोरोना पीड़ितों के लिए यह है शानदार इंश्योरेंस प्लान

अब सबसे बड़ी बात यह थी कि अगर आपको किसी भी कारण से कोरोनावायरस हो जाता है तो ऐसे में आपके जीवन पर कितना असर पड़ सकता है या फिर आपको दुर्भाग्यवस कुछ हो जाता है तो आपके पीछे आपके परिवार का ख्याल कौन रखता है। हालांकि सरकार इसमें आपकी पूरी मदद कर रही है लेकिन बावजूद इसके अगर समय पर आपको इलाज ना मिल पाया या किसी वजह से कोई कमी रह गई तो उस परिस्थिति में आप क्या करेंगे, वो भी तब जब आपके पास पर्याप्त धन और संसाधन ना हो।
ऐसे में आज हम आपके लिए कोरोना वायरस की परिस्थिति से निपटने के लिए एक इंश्योरेंस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें मात्र ₹499 चुराकर इस प्लान का लाभ ले सकते हैं। Clinikk Healthcare ने यह इंश्योरेंस प्लान जारी किया है जिसके तहत कोरोना पीड़ित तथा उसके परिवार को 360 डिग्री कवरेज और की सुविधा प्रदान की जाएगी।
CORANAVIRUS से प्रभावित हो सकती है सप्लाई चेन, सब्जियों और फलों के बढ़ सकते हैं दाम
इंश्योरेंस प्लान में कोरोनावायरस से संक्रामक व्यक्ति को तमाम प्राथमिकी तथा फाइनेंसियल सिक्योरिटी मुहैया कराई जाएगी। साथ ही साथ पीड़ित को डॉक्टर के कंसलटेंट में 24 घंटे की देखरेख मिलेगी। आपको यह भी बता दें कि उस व्यक्ति के परिवार से कोई भी अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है और अस्पताल में भर्ती होता है तो उसको एक लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलता है। यह बीमा कोरोना पीड़ित के अस्पताल में भर्ती होने के किसी भी खर्च पर पूरी तरह से मुहैया कराया जाएगा। अब आपके दिमाग में यह बात आ रही होगी कि क्या प्लान कैसे और कहां से मिलेगा तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको https://app.clinikk.com/ इस वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप इस कॉम्प्रिहैन्सिव प्रोटेक्शन प्लान को आसानी से ले सकते हैं।

