NetflixHumor 

जान लीजिये Netflix के फ्री सबस्क्रिप्शन वाला मैसेज का सच, वरना लॉकडाउन में हो जायेंगे ठगी के शिकार

इन दिनों समूचा विश्व कोरोना त्रासदी से झूझ रहा है जिसे देखते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों की सुरक्षा के लिए 14 अप्रैल तक देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। ऐसी परिस्थिति में तक़रीबन सभी लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं, ऐसे में किसी के लिए भी समय व्यतीत करने का एक दो ही साधन बचा हुआ है जैसे टीवी या फिर इन्टरनेट। युवा लोग ज्यादातर कर के इन्टरनेट पर अलग अलग एप से वेब सीरिज या फिर यू ट्यूब पर विडियो आदि देख कर दिन बिता रहे। अमेजन प्राइम, Netflix और हॉटस्टार आदि के सब्सक्रिप्शन लेने वालों की संख्या में भी काफी इजाफा होते दिख रहा है।

Netflix के फ्री सबस्क्रिप्शन वाले मैसेज का सच

मगर इसके बीच कुछ ऐसे गिरोह भी है जो इस देशव्यापी लॉकडाउन की आड़ में इन्टरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। बता दें की लोगों को फ्री में नेटफ्लिक्स के सबस्क्रिप्शन वाला मैसेज मिल रहा है जबकि कंपनी बता रही कि उसकी तरफ से इस तरह का कोई भी ऑफर नहीं दिया जा रहा, यानी की यह पूरी तरफ से फेक है और आपको ठगने की शाजिश है। असल में पिछले कुछ दिनों में सब्सक्रिप्शन की तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए कुछ साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं और इस तरह का लालच दे कर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।

बताते चलें कि इन दिनों सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें यूजर्स को नेटफ्लिक्स फ्री पास देने का दावा किया जा रहा है। जबकि नेटफ्लिक्स के बिजनेस इनसाइडर के साथ बातचीत में यह साफ़ हो गया कि कोरोनवायरस महामारी के बीच कंपनी कोई को कोई भी मुफ्त सदस्यता नहीं दे रही है।

बॉलीवुड की बेबो ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहले ही दिन हुए 4 लाख फालोअर्स

असल में मामला ये है कि यूजर्स को उनके फ़ोन पर एक मैसज मिल रहा है जिसमें एक लिंक भी दिया गया है। इस मैसेज में कहा जा रहा कि यहाँ पर दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर को नेटफ्लिक्स की फ्री सदस्यता दी जाएगी। मगर आपको बताते चलें की यदि आपको भी इस तरह का कोई भी मैसेज आता है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें अन्यथा आप किसी ना किसी तरह से ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment