सेनेटाइजर और मास्क के बाद अब शुरू हुई वेंटिलेटर की कालाबाजारी
कोरोना वायरस का संकट जब से देश पर आया है उसके बाद से ही ना सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है बल्कि देश के स्वास्थ्य पर भी इसका काफी ज्यादा प्रभाव डाला है। इस खतरनाक वायरस की वजह से देश के हालत काफी ज्यादा बिगड़ते जा आ रहे हैं। सबसे ज्यादा दुखद तो यह है कि इस महामारी से निपटने की कोशिश में दुकानों पर मास्क और सेनेटाइजर की जैसे ही जरुरत बढ़ी उसकी कालाबाजारी और जमाखोरी शुरू हो गयी। जनता को जैसे इसकी जरुरत पड़ने लगी दुकानदारों ने इन चीजों को या तो दुकान से गायब कर दी या फिर दाम तिन से चार गुना बढ़ा दिए।

अब वेंटिलेटर की भी कालाबाजारी शुरू हुई
हालाँकि समस्या बढ़ी तो सरकार ने भी सख्ती दिखाई और थोड़े वक़्त में चीजें काफी हद तक सामान्य होने लगीं। मगर अब जब देश इन छोटी चीजों से उबरकर आगे बढ़ा तो स्थिति और भी गंभीर हुई और कई जरूरतें भी बढीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस केसों की संख्या देश में जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे ही वेंटिलेटर्स की जमाखोरी और अधिक कीमत ऐंठने का गंदा खेल भी शुरू हो गया है। वेंटिलेटर की आवश्यकता इसलिए बढ़ने लगी है क्योंकि फेफड़ों के नाकाम रहने पर ऑक्सीजन को मरीज के शरीर में पहुंचाता है. Covid19 के गंभीर मरीजों को ज़िंदा रहने के लिए इसकी ज़रूरत पड़ सकती है।
सरकार ने किया एलान, कोरोनावायरस मृतकों के परिजनों को दिया जायेगा चार लाख का मुआवजा
वेंटीलेटर की जैसे ही मांग बढ़ने लगी मेडिकल डीलर इसकी कीमत को ठीक दुगना कर दिए और किसी किसी ने तो दुगने से भी ज्यादा कर दिया है। मेडिकल डीलर से जब इस बाबत थोड़ी बात हुई तो उनका कहना है कि कोरोना वायरस या कोई मेडिकल इमरजेंसी जैसी कोई वजह नहीं है बस अचानक से डिमांड में इजाफा होने की वजह से इसकी राशि को भी काफी ज्यादा बाधा दिया गया। यह बीते एक सप्ताह से देस्खने को मिल रहा है।

