Humor 

मुकेश खन्ना ने कसा सोनाक्षी सिन्हा पर तंज, कहा, ‘रामायण और महाभारत ऐसों के लिए ही पुनर्प्रसारित’

लॉकडाउन के दौरान सभी देशवासियों के लिए गहर से बाहर ना निकलने की सख्त आदेश दिए हैं जिसके बाद से हर कोई खुद को कैद सा महसूस करने लगा था। हालाँकि इसी दौरान सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ते डिमांड के बाद सरकार ने सभी के मनोरंजन के लिए रामायण और महाभारत समेत कुछ अन्य कार्यक्रम पुनः प्रसारित करने की इजाजत दे दी। बताते चलें कि महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना ने इस बीच बॉलीवुड की एक अभिनेत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि रामायण और महाभारत का पुनर्प्रसारण ऐसे लोगों के लिए उपयोगी होगा, जिन्होंने पहले उन्हें नहीं देखा था।

भीष्म पितामह का किरदार निभा चुके हैं मुकेश खन्ना

असल में भीष्म पितामह की कालजयी भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना ने यह कटाक्ष फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर किया था जो अभी हाल ही में कौन बनेगा करोडपति के कार्यक्रम में रामायण के सामान्य से सवाल का जवाब नहीं दे पायी थी। उस दौरान सोनाक्षी सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल हुई थीं। सोनाक्षी यह बताने में विफल हो गई थी कि किसके लिए भगवान हनुमान रामायण में ‘संजीवनी’ लाए थे।

इस बारे में मुकेश खन्ना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पुनर्प्रसारण कई लोगों के लिए उपयोगी होंगा, जिन्होंने पहले शो नहीं देखा था। इससे सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को भी मदद मिलेगी जिन्हें हमारे पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोग नहीं जानते कि हनुमान ने किसे संजीवनी दी थी। इसी से सम्बंधित एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा जिसमे पूछा जा रहा है कि कंस कौन है मगर जवाब वहां मौजूद कई लड़कों में से किसी के भी पास नहीं था।’

सेनेटाइजर और मास्क के बाद अब शुरू हुई वेंटिलेटर की कालाबाजारी

मुकेश खन्ना यह भी बताते हैं की सिर्फ महाभारत या फिर रामायण ही नहीं बल्कि कई और ऐसे कार्यक्रम है जो टीवी पर इन दिनों प्रसारित हो रहे बस जरूरत है तो उनसे सिखने और समझने की क्योंकि सभी कार्यक्रम पौराणिक ज्ञान ही नही देते हैं।

Related posts

Leave a Comment