Breaking News International Affairs News 

अहमदाबाद में डोनाल्ड ट्रंप के आगमन की तैयारियां जोरों पर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पहुंचने में अब व्यक्ति कुछ ही समय शेष रह गए हैं इसलिए गुजरात के अहमदाबाद में तैयारियां जोरों पर हैं। भारत और अमेरिका के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भारत की ओर से किसी भी तरह की कमी ना रह जाए इस बात का बेहद ध्यान रखा जा रहा है। इस बात का अंदाजा अहमदाबाद की आबोहवा से लगाया जा सकता है। जहां हर ओर ट्रंप की चर्चा की चर्चा के साथ-साथ ट्रंप की ट्रंप की तस्वीरें नजर आ रही हैं। अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के क्रम में भारत और अमेरिका का झंडा भी एक साथ लहराता दिखाई दे रहा है।

जरूर पढ़ें – अमेरिका डिफेन्स वेपन सिस्टम का फायदा अब भारत को

एयरपोर्ट पर जगह-जगह भारत और अमेरिका के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कोट्स लिखे हुए हैं- “stronger friendship for a bright future, Bringing India and America together at the world’s biggest cricket stadium.”

इसके साथ-साथ दीवारों पर तमाम जगह ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेंटिंग भी बनाई जा रही हैं। 24 फरवरी को अहमदाबाद से ट्रंप का रोड शो होगा। जिसके बाद  ट्रंप पहले बापू के साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे।
ट्रंप के भारत आगमन को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तापमान चरम पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका की तरफ से मोदी और ट्रंप के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर परोक्ष रूप से दबाव बनाने की रणनीति अख्तियार की गई है। अमेरिका ने संकेत दिया है कि मोदी से वार्ता में ट्रंप सीएए, कश्मीर और धार्मिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दे भी उठाएंगे। यदि ट्रंप इस तरह के प्रश्नों को उठाएंगे 2:00 पीएम नरेंद्र मोदी भी उन्हें दो-दो बताएंगे कि भारत के पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है और जो भी कदम उठाए गए हैं वह कानून सम्मत हैं।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक सीएए कश्मीर पर पहले ही ट्रम प्रशासन को वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

 

 

Related posts

Leave a Comment