देश के कुछ खतरनाक नेशनल हाईवे की सुरक्षा करेगी CISF
हाल के दिनों में नेशनल हाईवे पर बढ़ रहे लूटपाट और क्राइम रिकॉर्ड को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को इन हाईवेज की सुरक्षा देने को लेकर विचार चल रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने देश के कुछ ऐसे ही खतरनाक नेशनल हाईवे की लिस्ट बनाई है जिसमें आए दिन क्राइम की घटनाएं होती रहती हैं. इन सड़कों पर जब भी बड़ी घटना होती है तो सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठते रहते हैं.
कुछ दिन पहले एक ऐसी ही चर्चा केंद्रीय गृह मंत्रालय और रोड ट्रांसपोर्ट मंत्रालय की गलियों में चल रही थी. जिसमें ये कहा गया कि जिस तरीके से CISF एयरपोर्ट और दूसरी संस्थाओं की सुरक्षा बेहतर तरीके से कर रहा है वैसे ही CISF अगर खतरनाक हाईवे जहां पर चलना खतरे से बाहर नहीं है उसकी सुरक्षा करेगा तो टूरिस्टों और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले यात्रियों के लिए बेहतर होगा.

