सोपोर में सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन तो शुरू हो गई मुठभेड़
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में पाजलपोर गांव में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई. इसमें आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे गए. इस बीच स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते आतंकियों के खिलाफ अभियान में बाधा पैदा हुई.
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास दो AK-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं. आतंकियों के मारे जाने और विरोध प्रदर्शन के बाद से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन खत्म कर दिया है. हाल के दिनों में घाटी में आतंकी हमलों में इजाफा हुआ है.
Encounter underway between security personnel and terrorists in J&K's Sopore. More details awaited
— ANI (@ANI_news) June 20, 2017

