Breaking News health Knowledge Lifestyle News 

हरी पालक के अनेकों फायदे

सर्दी का मौसम आ चुका है। इस मौसम में हरी-हरी सब्जियां आसानी से बाजार में उपलब्ध रहती हैं। जिसके कारण बहुत सारे स्वादिष्ट पकवान बनाने में रुचि के साथ-साथ आसानी भी रहती है। हरी सब्जियों में पालक का अपना ही एक अलग स्थान है। पालक में विटामिन बी, विटामिन सी, फास्फोरस, आयरन सहित आदि कई सारे तत्व पाए जाते हैं। जो कि स्वस्थ्य मनुष्य के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। नियमित रूप से पालक का सेवन करने से आंतों की सफाई होती है जिससे पाचन शक्ति काफी मजबूत हो जाती है।

जरूर पढें- केजरीवाल ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ़ करते हुए एक बड़ी गलती कर दी

साथ ही पालक का सेवन करने से एसिडिटी से काफी राहत मिलती है। अगर आप खांसी से परेशान हैं तो पालक के रस से गरारे करने से आपको काफी हद तक खांसी और गले की सूजन से राहत मिलेगी। सुबह खाली पेट पालक और गाजर का रस मिलाकर पीने से देखने की शक्ति में इजाफा होता है।

कच्चा पालक चबाकर खाने से पारिया रोग से निजात मिलती है। साथ ही इसके सेवन से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। दांत से पीलेपन की शिकायत दूर हो जाती है। पथरी की शिकायत होने पर प्रतिदिन पालक का रस पिलाने से पथरी आसानी से बाहर निकल जाती है। चाहे वह पथरी किडनी की हो या गुर्दे की। अगर आपके बाल झड़ना है तो उबली पालक के रस में नींबू का रस मिलाकर लगाने से बाल झड़ना कम हो जाते हैं। शरीर के किसी भी भाग में अगर गांठ हो जाए तो दिन में दो बार गरम गरम पालक को एक कपड़े में बांधकर गांठ वाली जगह पर बांध लें जिससे इस समस्या से निजात मिलेगी। पालक को मसल कर उसकी लेप को त्वचा पर रगड़ा जाए तो त्वचा कोमल और मुलायम बनती है। इसके साथ ही एक कप पालक के रस में शहद मिलाकर पीने से शरीर में खून की वृद्धि होती है।

Related posts

Leave a Comment