Breaking News News politics 

आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार की ओर से मुख्यमंत्री पद पर उद्धव ठाकरे द्वारा शुरुआत हो रही है। पिछले एक महीने से अनेकों उलटफेर के बाद आखिरकार गुरुवार शाम 6:40 पर उद्धव ठाकरे दादर स्थित शिवाजी पार्क में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ठाकरे परिवार का कोई सदस्य पहली बार किसी संवैधानिक पद की शपथ लेने जा रहा है वह भी अपने धुर विरोधी कांग्रेस राकांपा को साथ लेकर बन रही सरकार में।

वहीं पद शपथ समारोह में सुरक्षा के मामले में बांबे हाईकोर्ट ने बुधवार को चिंता व्यक्त की। हाईकोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक मैदानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की परिपाटी नहीं बनी चाहिए नहीं तो हर कोई ऐसे आयोजनों के लिए सार्वजनिक मैदानों के इस्तेमाल की मांग करने लगेगा। आपको बता दें कि जस्टिस एसएसी धर्माधिकारी और जस्टिस आर आई चगला की खंडपीठ गैर सरकारी संगठन वीकॉम ट्रस्ट की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। जिसमें प्रश्न पूछा गया कि शिवाजी पार्क खेल का मैदान है अथवा मनोरंजन का मैदान?

सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने कहा कि हम गुरुवार के समारोह के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। हम सिर्फ इतनी प्रार्थना कर रहे हैं कि कोई अप्रिय घटना ना हो। समारोह की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए खंडपीठ ने कहा कि गुरुवार शाम 6:40 बजे होने वाले समारोह में लाखों लोग एकत्रित होंगे जिसमें अधिकारियों को सुरक्षापहलुओं पर भी विचार करना चाहिए।

जरूर पढें- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घूंघट प्रथा के खिलाफ खोला मोर्चा

वहीं आज मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह के पहले अजीत पवार ने कहा कि यह विद्रोह नहीं था। मैं राकांपा का नेता था। क्या राकांपा ने मुझे हटाया? क्या आपने कहीं पढ़ा? मैं यही कहता रहा हूं कि मैं राकांपा में था राकांपा में हूं और राकांपा में ही रहूंगा। कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राकांपा नेता अजीत पवार के भाजपा को समर्थन देने के मसले पर सही समय आने पर जवाब दूंगा।

Related posts

Leave a Comment