Breaking News International Affairs News 

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान को भारत का दो टूक जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर को लेकर लगातार नए-नए दावे कर रहा है। जो कि बेबुनियाद है। दोनों देशों के बीच हुए एमओयू समझौते के अनुसार ही भारत कार्य करेगा। MOU के हिसाब से ही दोनों देशों को चलना चाहिए। साथ ही रवीश कुमार ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से पैदा किए जा रहे भ्रम बेबुनियाद है। वह कभी बयान बाजी करता है कि, वहां जाने के लिए पासपोर्ट चाहिए, कभी करता है नहीं चाहिए। बिना बात के भारतीयों को भ्रम में रखने से ज्यादा उसे खुद भ्रम में रहने की आदत है। वह अपने इसी आदत से बाज नहीं आ रहा है।

वही काॉरिडोर के उद्घाटन से पहले पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से एक गाना जारी किया है। गाने के इस वीडियो में आतंकी जनरैल सिंह भिंडरावाले समेत तीन खालिस्तानी आतंकियों की तस्वीरें नजर आ रही हैं। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और पाकिस्तान से तत्काल इस वीडियो से आतंकियों की तस्वीरें हटाने को कहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वीडियो से काॅरिडोर खोलने के पीछे पाकिस्तान का गुप्त एजेंडा सामने आ गया है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस वीडियो को जारी किया गया था। यह तीनों आतंकी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गुरुद्वारे में जून, 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए थे।

जरूर पढ़ें- कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर से भारतीय दल ने पाकिस्तान को लताड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को इतिहास रचा जाएगा। गुरु नानक देवजी के आशीर्वाद से आखिरकार सिख पंथ को श्री करतारपुर साहिब के खुले दर्शन दीदार का सौभाग्य मिल रहा है।

Related posts

Leave a Comment