Breaking News Crime News 

तीस हजारी कांड: 30 से ज्यादा वकील और पुलिसकर्मी हुए घायल

उत्तरी दिल्ली में स्थित तीस हजारी अदालत में पुलिस और वकीलों के बीच भयंकर लड़ाई हुई। जिसमें 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी सहित एक एडिशनल DCP, 2 SHO के अलावा 8 वकील घायल हो गए। खूनी झगड़े के दौरान पुलिस के द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने पर एक वकील को भी गोली लग गई है। आक्रोशित वकीलों ने पुलिसकर्मियों की जिप्सी, वैन सहित 20 गाड़ियां आग के हवाले कर दी। मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच की एसआईटी गठित कर दी है। ताकि जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाया जा सके।स्पेशल सीपी रैंक के अफसर की अगुवाई में इस मामले की जांच की जाएगी।

सेवानिवृत्त दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश एस.एन. ढींगरा ने 17 फरवरी, 1988 को तत्कालीन डीसीपी किरण बेदी और वकीलों के बीच इसी तीस हजारी अदालत में हुए बबाल की तुलना को इसी कांड जैसा बताया।

इस बवाल के बाद गुस्साए वकीलों ने सोमवार तक दिल्ली के सभी न्यायालयों में सारे कामकाज ठप करने का ऐलान किया है।

जरूर पढ़ें- एनआईए की अदालत ने तीन अलगाववादी नेताओं को 10 दिन की हिरासत में भेजा

अदालत में हुई हिंसक झड़प की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा की है। इस मामले में पुलिस और वकील दोनों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच के बाद ही दोषी पक्ष का पता चल पाएगा। अभी तक आई जानकारी के मुताबिक न्यायालय में हुआ यह मामला पार्किंग को लेकर शुरू हुआ।

कड़कड़डूमा कोर्ट में भी वकीलों पर हमले के खिलाफ कई और वकीलों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की।

पुलिस और वकीलों के बीच इस झगड़े के बाद परिसर में तनाव फैल गया है। वकीलों का आरोप है कि पुलिस ने एक वकील को बुरी तरह से पीटा और फायरिंग की इसके बाद बात और बिगड़ गई। दरअसल वकीलों के बीच तक यह बात पहुंची की पुलिस द्वारा हुई गोलाबारी में एक वकील की मृत्यु हो गई। जिसके कारण वकीलों के बीच और आक्रोश फैल गया। और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

Related posts

Leave a Comment