Featured Article News 

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब सोना खरीदने वाले हो जाएं सावधान

ये तो सब को याद ही होगा कि आज से करीब तीन साल पहले यानि आठ नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने नोटबंदी करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद पूरे भारत देश में भगदड़ मच गई थी। बता दे कि एक बार फिर से मोदी सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। जिसके बारे में जानने के बाद काले धन से सोना खरीदने वाले लोगो की नींद ही उड़ जाएगी। गौरतलब है कि इस फैसले को नोटबंदी की तरह ही काफी प्रभावकारी माना जा रहा है। अगर खबरों की माने तो यह फैसला काले धन से सोना खरीदने वाले लोगो पर लगाम कसने के लिए लिया जा रहा है।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला

मोदी सरकार का बड़ा फैसला..

जी हां खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि इनकम टैक्स की एमनेस्टी स्कीम की तरह ही सोने के लिए भी एमनेस्टी स्कीम लाई जा सकती है। इस फैसले के अनुसार तय की गई मात्रा से ज्यादा बिना रसीद वाला सोना आपके पास होने पर आपको इसकी पूरी जानकारी देनी होगी। इसके साथ सोने की कीमत भी बतानी होगी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस स्कीम के अनुसार सोने की कीमत तय करने के लिए भी आपको वैल्यूएशन सेण्टर से सर्टिफिकेट लेना होगा। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि इसमें बिना रसीद के जितने भी सोने का खुलासा होगा उसकी एक तय मात्रा के अनुसार आपको टैक्स भी देना होगा।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा चर्चाओं में, उठने लगे हैं कई सवाल

यहाँ तक कि स्कीम खत्म होने तक अगर आपने टैक्स नहीं दिया तो आपको टैक्स की तय मात्रा से ज्यादा भारी जुर्माना देना पडेगा। इसका मतलब ये है कि अब जिन लोगो ने काले धन से सोना खरीद रखा है, उनके बुरे दिन शुरू होने वाले है। बहरहाल इस फैसले के लिए गोल्ड बोर्ड बनाने का एलान भी जल्दी ही किया जा सकता है। यानि मोदी सरकार का बड़ा फैसला अब जल्दी ही लोगो के सामने आ सकता है। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि सावधान रहिए और ईमानदारी से धन कमाईये।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA  ALIVE पर

Summary
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब सोना खरीदने वाले हो जाएं सावधान  India Alive
Article Name
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब सोना खरीदने वाले हो जाएं सावधान India Alive
Description
ये तो सब को याद ही होगा कि आज से करीब तीन साल पहले यानि आठ नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने नोटबंदी करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद पूरे भारत देश में भगदड़ मच गई थी। बता दे कि एक बार फिर से मोदी सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। जिसके बारे में जानने के बाद काले धन से सोना खरीदने वाले लोगो की नींद ही उड़ जाएगी। गौरतलब है कि इस फैसले को नोटबंदी की तरह ही काफी प्रभावकारी माना जा रहा है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment