सुपर हीरो की सुपर व्हीकलFeatured Article Interesting Knowledge Technology Trending 

पाई जाती हैं असल जिंदगी में भी सुपर हीरो की सुपर व्हीकल

सुपर हीरो की सुपर व्हीकल : हम सभी ने सुपर हीरोज की फिल्म तो देखी ही होगी। अक्सर हम यह मान बैठते हैं कि यह सुपर हीरो असल जिंदगी में  होते हैं जबकि ऐसा शायद बिल्कुल भी सच नहीं है उनकी फिल्मों में दिखाई जाने वाली उनकी खास व्हीकल जो कि देखने में खूबसूरत, मजेदार और ताकतवर दिखाई पड़ती हैं को भी हम असली मान बैठते हैं। आपके अनुसार क्या  ये व्हीकल हमारी जिंदगी में एक्जिस्ट करते हैं? तो जवाब है हां। कुछ सुपर हीरोज की सुपर हीरो व्हीकल केवल कल्पना मात्र ही नहीं बल्कि हमारे आपके बीच मौजूद भी है। इनका स्वरूप जैसा हम फिल्म में देखते हैं कुछ उसी तरह का असलियत मे भी है आइए जानते हैं इन सुपर व्हीकलो के आकर्षक लुक, कूलेस्ट डिजाइन और पावर के बारे में –

The X-Jet

Image result for The X-Jet

आप सभी ने x-men फिल्म तो देखी होगी। उसमें जिस विमान का प्रयोग किया गया है उसे एक्स  जट कहा जाता था। यह एयरक्राफ्ट म्युटेंट्स को ट्रांसपोर्ट करने के लिए सबसे अच्छा साधन था। इस विमान की अद्वितीय रफ्तार इन म्युटेंट्स को बिना किसी देरी के सही जगह पर पहुंचा देता था जिससे वे घटनास्थल पर हुई दुविधा को समय रहते दूर कर लेते थे। लेकिन यह एयरक्राफ्ट उन म्युटेंट कलाकारों की तरह काल्पनिक नहीं बल्कि एक असली विमान है। जिसका पूरा नाम sr-71 ब्लैकबर्ड है। लॉकहीड मार्टिन कंपनी के द्वारा इस विमान को बनाया गया था। जिसकी रफ्तार 2193 मील प्रति घंटा है। एयरक्राफ्ट का लुक अद्भुत दिखाई पड़ता है। अपने काले रंग के होने की वजह से और आकाश में पक्षी की तरह उड़ने के कारण इसका नाम ब्लैकबर्ड रखा गया था। इस विमान की सबसे खास बात यह है कि इसके आंतरिक कक्षाओं में इतनी ज्यादा शांति है की अगर कोई पिन गिर जाए तो उसकी आवाज भी स्पष्ट सुनी जा सकती है। 25 वर्षों में ब्लैकबर्ड के साथ 4000 मिसाइलें छोड़ी गई सौभाग्य से किसी भी मिसाइल ने इस विमान को नुकसान नहीं पहुंचाया।

सुपर हीरो की सुपर व्हीकल : Silver Surfer Board

सुपर हीरो की सुपर व्हीकल

मार्बल्स के सिल्वर सर्फर से तो सभी परिचित होंगे। सिल्वर सर्फर जिस सर्फिंग बोर्ड का इस्तेमाल करता था। वह चमकदार सिल्वर रंग का था। इस चमकदार बोर्ड की सहायता से सर्फ करने वाले इस सुपर हीरो को इसी वजह से सिल्वर सर्फर कहा जाता था। यह कॉस्मिक बोर्ड है  जो सिल्वर सर्फर को एक अद्वितीय रफतार देने के लिए सक्षम था। सिल्वर सर्फर बोर्ड कोई बीडीएम बोर्ड नहीं है । इस बोर्ड को कॉस्मिक पावर के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। आश्चर्य की बात यह है कि फिल्म में मिसाइल बोर्ड से टकराने पर पूर्ण रूप से ऊर्जा मैं रूपांतरित हो जाती थी। सन 2017 में न्यूयॉर्क सिटी में ऐसे ही सिल्वर सर्फर बोर्ड सड़कों पर चलते हुए दिखाई दिए। जिसे देख कर सब चौक गए थे। बोर्ड को देखते ही सबने सेल्फी, वीडियो, फोटोज लेना शुरू कर दिया। दरअसल यह एक लक्सस होवरबोर्ड है जोकि पृथ्वी तल से 4 सेंटीमीटर ऊपर उठा हुआ रहता है। इसकी शानदार चमक के लिए तरल नाइट्रोजन और कुछ सेमीकंडक्टर उत्तरदाई हैं। इस पर चलना बेहद मजेदार होता है।

The Tumbler

सुपर हीरो की सुपर व्हीकल

सुपर हीरो बैटमैन अधिकतर लोगों को बेहद पसंद है। लगभग सभी ने बैटमैन बिगिंस देखी है। उस फिल्म में बैटमैन ने जिस गाड़ी का प्रयोग किया था उसका नाम टंबलर था। इस गाड़ी का निर्माण नाथन करौली और क्रिस्टोफर नोलन ने किया था। धरती पर चलने वाली एस व्हीकल का इस्तेमाल बैटमैन बिगिंस, द डार्क नाइट, द डार्क नाइट राइज अप में किया गया था। बैटमैन के अलावा इस कार को जेम्स गार्डन ने द डार्क नाइट मूवी में चलाया है। यह  बहुत ही शक्तिशाली और मजबूत गाड़ी है इसकी लंबाई 15 फीट और चौड़ाई 9 फीट 4 इंच है। लगभग ढाई टन वाले भार की इस गाड़ी की रफ्तार 257 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस गाड़ी में 5.7 लीटर केजीएम इंजन लगे हैं जो कि 500 हॉर्स पावर प्रोड्यूस करने की क्षमता रखते हैं। गाड़ी की खास बात यह है कि इसमें सुपर स्वयंपर पर टायर लगे हुए हैं जिनकी लंबाई लगभग 44 इंच है। इस गाड़ी में रॉकेट लॉन्चर मशीन गन जैसे कई शक्तिशाली फीचर्स उपलब्ध हैं। डार्क नाइट फिल्म में यह  नष्ट हो गई थी। जिसके बाद इसे फिर से बनाया गया था इसकी ड्राइव काफी मजेदार साबित हुई थी।

The Letrons

ट्रांसफार्मर फिल्में दिखाया गया है कि ट्रांसफार्मर एक अच्छे एलियन के साथ साथ एक अच्छे व्हीकल भी हैं। ट्रांसफार्मर फिल्म मे सबसे पहली बार दिखा था व्हीकल का एक रोबोट में कन्वर्ट होना। यह लेट्रोंस का एक अच्छा उदाहरण है। इस व्हीकल का निर्माण किसी टर्की कंपनी ने किया था। यह एक रिमोट कंट्रोल कार है जोकि किसी भी समय हमारी इच्छा अनुसार रोबोट में तब्दील हो सकती है। इसके कई रूप बच्चों के बीच खिलौनों के रूप में प्रसिद्ध हुए। इस व्हीकल में रिस्ट एक्शन, काइनेटिक फिंगर्स, आर्म मूवमेंट, इंटरएक्टिविटी और भी बहुत सारे अद्वितीय फीचर्स उपलब्ध है। कार में किसी भी प्रकार की हानि होने पर बचाव के लिए अनेकों सेफ्टी सेंसर लगे हुए हैं। यह व्हीकल देखने में काफी आश्चर्यजनक दिखाई पड़ता है। कार रोबोट में बदलते हुए देखना काफी मजेदार होता है।

The Hell Cycle

Image result for The Hell Cycle

इस साइकिल का इस्तेमाल घोस्ट राइडर ने अपने फिल्म में किया था। यह आश्चर्यजनक मोटरसाइकिल किसी भी तरह की सतह पर चलने के लिए कंपैटिबल है।फ़िल्म में घोस्ट राइडर इससे पानी पर व जमीन पर दोनों ही जगह पर चलाता था। गाड़ी के पिछले हिस्से से आग निकलती है जो कि देखने में काफी रोमांचित लगता है। इसमें सेल्फ बैलेंस फीचर भी था। असल जिंदगी में इतनी सारी खूबियां एक मोटरसाइकिल में मिलना तो मुश्किल है लेकिन अलग अलग मोटरसाइकिल में देखने को मिल जाती हैं। हौंडा कंपनी की तरफ से बनाई गई ऐसी मोटरसाइकिल जोकि पूर्णतया सेल्फ बैलेंसिंग  है। ऐसी ही एक अन्य मोटरसाइकिल देखी गई जिसमें पिछले हिस्से से आग निकलती है और कुछ कंपनियों ने  मोटरसाइकिल का निर्माण कर लिया है जो कि पानी की सतह पर चलने के लिए सक्षम है। इस तरह की बाइक को चलाना और चलाते हुए देखना दोनों ही बेहतरीन होगा।

The Batpod Motorcycle 

Image result for The Batpod Motorcycle 

असल में यह मोटरसाइकिल टंबलर का ही एक हिस्सा है। टंबलर कार के कुछ हिस्सों को हटाने पर हमें यह मोटरसाइकिल मिलती है। इसका इस्तेमाल बैटमैन और जेम्स गार्डन ने अपनी फिल्म क्रमशः बैटमैन और द डार्क नाइट में किया था। असलियत में भी ऐसी बाइक  देखने को मिलती हैं। यह बहुत ही शक्तिशाली मोटरसाइकिल है। मशीन गन और रॉकेट लॉन्चर होने की वजह से इसे रोड पर चलाना पूर्णतया अवैध है।

मोटरसाइकिल का भार काफी ज्यादा है। इसकी राइड कर पाना मुश्किल  है। इसके सारे फीचर्स टंबलर कार से मैच करते हैं। बैट पॉड का लुक दूसरी मोटरसाइकिल से पूर्णतया भिन्न है। मार्केट में इसकी संख्या भी काफी कम है और उसका कॉस्ट बहुत ज्यादा। लेकिन फिर भी इस बाइक को चलाना हर बैटमैन  फैन का एक सपना होता है।

यह थे ऐसे सुपर व्हीकल जो की फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी पाए जाते हैं। हमें जरूर बताएं कि आपको कौन सी व्हीकल पसंद आई।

 

Related posts

Leave a Comment