आतंकी हमले का खतरा, दिल्ली में जारी हुआ हाई अलर्ट
पाकिस्तान विश्व में जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाकर देशों का समर्थन पाने का असफल प्रयास कर चुका है। अब ऐसी परिस्थिति में जब विश्व का कोई भी देश घोषित समर्थन नहीं दे रहा है तो वह कोई घातक कदम भारत को लेकर उठा सकता है। कुछ दिनों पहले मिली सेना की जानकारी के मुताबिक घाटी के दूसरी ओर एक बार फिर से आतंकी कैंप सक्रिय हो चुके हैं और आतंकवादी भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
2 अक्टूबर की रात दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दिल्ली के आसपास के इलाकों में लगातार कई छापेमारी की। सूचना के मुताबिक दिल्ली के अंदर चार-पांच आतंकवादी छुप कर बैठे हुए हैं जो कि किसी भी समय आतंकी हमला कर सकते हैं।
आतंकियों के मौजूद होने का जारी हुआ हाई अलर्ट
खुफिया विभाग ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि कुछ आतंकवादी भारत के अंदर प्रवेश कर चुके हैं। उन्हीं में से कुछ के दिल्ली के अंदर छुपे होने की आशंका है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने जम्मू कश्मीर नियंत्रण रेखा के पास अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ली है ताकि पाकिस्तान से भारत के अंदर कोई भी आतंकवादी प्रवेश न कर सके। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान इस समय बौखलाया हुआ है। ऐसे में वह भारत को नुकसान पहुंचाने का कोई भी प्रयास कर सकता है।
क्या कहती है खुफिया विभाग की रिपोर्ट
खुफिया विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास 3000 पाकिस्तानी आतंकवादी तैयार कर रखे हैं। जो कि पाकिस्तान की सेना की 32 चौकियों पर जमा हैं। पाकिस्तान सर्दियां आने से पहले इन आतंकवादियों को भारत के अंदर प्रवेश करवाना चाहता है। परंतु सीमा सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहा है। परंतु इन आतंकियों को संरक्षण देने के लिए वह लगातार सीजफायर का उल्लंघन करता आ रहा है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



