Entertainment International Affairs politics 

इमरान खान, आलिया भट्ट और भारत के राष्ट्रपति

आलिया भट्ट को उनके सामान्य ज्ञान और आईक्यू को लेकर आये दिन ट्रोल किया जाता है. सबसे पहले जब वो अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट्स ऑफ़ द इयर’ की सक्सेस के बाद ‘कॉफ़ी विद करन’ शो पर गयीं, तो उनसे करन ने रैपिड फायर राउंड में कुछ सवाल पूछे. जिनका जवाब आलिया ने बेहद ग़लत और उल्टा-पुल्टा दिया, जिसकी वजह से आज भी आलिया का मज़ाक उड़ता है. जबकी आज आलिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. पर फिर भी लोग उन पर मीम्स बनाने से बाज नहीं आते. लेकिन अब इस तरह की लिस्ट में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हो गये हैं.

Image result for इमरान खान, आलिया भट्ट और भारत के राष्ट्रपति

न्यूयॉर्क में चल रही संयुक्त राष्ट्र महासभा, मंच पर हैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, जो कि महासभा को सम्बोधित कर रहे हैं. पर उनके मुह से कुछ ऐसा निकल जाता हैं, कि अब चारों और उनकी भयंकर धज्जियाँ उड़ाई जा रहीं हैं. दरअसल इस स्पीच के दौरान वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत का ‘राष्ट्रपति’ बता बैठे. इस कार्यक्रम के दौरान पहले तो उन्होंने क़रीब 50 मिनट तक भाषण दिया, और इसके बीच में वो बस भारत विरोधी और कश्मीर के हालातों पर ही बात करते रहे. 15 से 20 मिनट की अवधि की धज्जियाँ तो उड़ाई ही साथ में अपनी भी उड़वा लीं. 50 मिनट के अपने भाषण में इमरान खान ने कश्मीर का ज़िक्र 25 बार और प्रधानमंत्री मोदी का ज़िक्र करीब 12 बार किया है.

यह भी पढ़ें-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर और एक जवान शहीद

जी नहीं, ये पहली बार नहीं हो रहा, इससे पहले भी इमरान खान अपनी फजीयत करा चुके हैं. पहले इमरान ने जर्मनी और जापान को पड़ोसी बताया था. दरअसल वो जर्मनी और फ़्रांस को पड़ोसी बताना चाहते थे. पर गलती से ऐसा बोल बैठे. ऐसे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्रोलर्स और मीम्स बनाने वालों को एक टॉपिक ज़रूर दे दिया है.

Related posts

Leave a Comment