साउथ अफ्रीका टूरCricket News Sports 

साउथ अफ्रीका टूर पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी साउथ अफ्रीका टूर पर भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। विश्व कप में खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार धोनी पर सन्यास लेने का दबाव बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद यह कयास लगाए जाने रहे थे कि वह सन्यास ले लेंगे। मगर वेस्टइंडीज दौरे में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। मगर सन्यास की घोषणा अभी तक नहीं की।

धोनी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान भी बीसीसीआई से अपना नाम न शामिल किए जाने की अपील की। वही टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज दौरे के दौरान आराम दिया गया था।

सितंबर में भारतीय टीम करेगी साउथ अफ्रीका टूर

वेस्टइंडीज दौरे के दौरान जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 15 सितंबर से अपने दक्षिण अफ्रीकी दौरे की शुरुआत करेगी। भारत की कोशिश अपनी जीत की पटरी पर बने रहने की होगी। विश्व कप में भी भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी

यदि हम पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। उस समय सेना में धोनी अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने लगभग सेना के साथ 20 दिन बिताए और इस दौरान उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। वहां पर उन्होंने एक आम भारतीय सैनिक की जिंदगी जी दरअसल धोनी भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर हैं।

चुनी गई भारतीय टीम इस प्रकार हैं

 

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

 

Summary
साउथ अफ्रीका टूर पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे महेंद्र सिंह धोनी
Article Name
साउथ अफ्रीका टूर पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे महेंद्र सिंह धोनी
Description
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अगले महीने होने वाले साउथ अफ्रीका टूर में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल नहीं हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment