सीजफायर का उल्लंघनInternational Affairs News politics 

बौखलाया पाकिस्तान रोज करता है सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। उसने तो पहले दुनिया भर में कश्मीर का राग गाकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। मगर विश्व के किसी भी देश ने भारत के खिलाफ बयानबाजी नहीं की। अब जब पाकिस्तान की बात दुनिया का कोई देश नहीं सुन रहा है तो पाकिस्तान कश्मीर के लिए अजीबोगरीब पैंतरे अपना रहा है। वह रोजाना सीजफायर का उल्लंघन भी करता है।

राष्ट्र संबोधन के नाम पर भाषण देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को परमाणु युद्ध की भी धमकी दी थी। मगर पाकिस्तान की इन सब बातों का भारत पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है।

एलओसी पर करता है सीजफायर का उल्लंघन

यदि सीमा सुरक्षा बल द्वारा दी गई रिपोर्ट की बात करें तो 5 अगस्त से पाकिस्तान रोजाना लगभग 10 बार सीजफायर का उल्लंघन करता है। अब तक पाकिस्तान ने लगभग 222 बार सीजफायर वायलेशन किया है। इसके पहले पाकिस्तान ने इस तरह की घटना जनवरी से 5 अगस्त तक कुल 1900 बार की थी।

इमरान खान

30 अगस्त को पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सैनिक राजीव थापा शहीद हो गए थे। 21 अगस्त को भी पाकिस्तान ने नौशेरा के चौकी पर मोर्टार दागे थे। जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया था।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया कड़ा संदेश

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 29 अगस्त के जम्मू कश्मीर के दौरान कई महत्वपूर्ण बातें निकल कर सामने आई। जम्मू-कश्मीर में एक सभा को संबोधित करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर का हिस्सा कब था ही जो वह विश्व में जाकर रोना रोता रहता है। कश्मीर सदैव भारत का हिस्सा था और यदि पाकिस्तान कुछ दुस्साहसिक कदम उठाता है तो भारतीय सेना पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का व्यवस्थित तरीके से जवाब देगी।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
बौखलाया पाकिस्तान रोज करता है सीजफायर का उल्लंघन
Article Name
बौखलाया पाकिस्तान रोज करता है सीजफायर का उल्लंघन
Description
जम्मू कश्मीर पर दुनिया भर से मिली हार के बाद बौखला या पाकिस्तान लाइन ऑफ कंट्रोल पर गोलीबारी करके रोज सीजफायर का उल्लंघन करता है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment