केरल के वायनाडNews politics 

बाढ़ पीड़ितों का हाल पूछने केरल के वायनाड पहुंचे राहुल गांधी

भारत के पश्चिमी क्षेत्र केरल में इस समय भीषण बाढ़ का मंजर देखने को मिल रहा है। वहां पर कई जिंदगियां अस्त-व्यस्त हो गई हैं। लोगों को भीषण जान माल का नुकसान हुआ है। सरकार पूरी कोशिश के साथ लोगों की सहायता में लगी हुई है। केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार को पर्याप्त मदद मुहैया कराने का भरोसा दिया है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से भी प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश के अमेठी से तो वह चुनाव हार गए मगर केरल के वायनाड से उन्हें जीत हासिल हुई। 1 महीने के अंदर दूसरी बार राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों का हाल पूछने के लिए पहुंचे। वहां पर उन्होंने राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वाह इस बात के लिए पूरा प्रयास करेंगे कि आपका अधिकार आपको मिले।

केरल के वायनाड में भी है बाढ़ का असर

केरल नें बाढ़

दरअसल अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान राहुल गांधी राहत शिविरों में रुके हुए लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि हमारे पास केरल में या राष्ट्रीय स्तर पर कोई सरकार तो नहीं है। फिर भी वह इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि बाढ़ पीड़ित लोगों को उनके सभी अधिकार मिले। उन्होंने पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह हर्षवर्धन और नितिन गडकरी से सहायता की मांग की। उन्होंने लिखा कि 8 अगस्त को आई बाढ़ के दौरान उनके संसदीय क्षेत्र के 3 जिले बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में संचार संपर्क और सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

अब तक हो चुकी है कई लोगों की मौत

केरल में आई भीषण बाढ़ के कारण अब तक 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लगभग 300000 लोग राहत शिविरों में है वायनाड में भी 120 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बार आई बाढ़ के कारण भारी जानमाल का भी नुकसान हुआ है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
बाढ़ पीड़ितों का हाल पूछने केरल के वायनाड पहुंचे राहुल गांधी
Article Name
बाढ़ पीड़ितों का हाल पूछने केरल के वायनाड पहुंचे राहुल गांधी
Description
केरल में आई भीषण बाढ़ के बाद बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी 1 महीने में दूसरी बार केरल के वायनाड पहुंचे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment