प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर हो सकता है शशि थरूर पर एक्शन
कांग्रेस पार्टी वर्तमान समय में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। लगातार सरकार की नीतियों की आलोचना करने के कारण कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कुछ अच्छा फायदा तो नहीं हुआ बल्कि इसके बदले उसे लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा। जिसकी वजह से वह विपक्षी पार्टी बनने के मापदंडों तक को पूरा नहीं कर पाई। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी के अंदर नरेंद्र मोदी के समर्थन में स्वर सुनाई पड़ रहे थे।
कुछ दिनों पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा था कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ अच्छा काम करते हैं तो उनकी तारीफ की जानी चाहिए। उसके बाद कांग्रेस के दूसरे दिग्गज नेता शशि थरूर ने भी कुछ इसी तरह की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस शशि थरूर के खिलाफ कुछ बड़ा एक्शन लेने की फिराक में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं कांग्रेस नेता

दरअसल पिछले हफ्ते कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने एक लॉन्चिंग प्रोग्राम के दौरान कहा था कि मोदी सरकार के दौरान सब कुछ बुरा नहीं है। हमें केंद्र सरकार के और प्रधानमंत्री के अच्छे कामों की सराहना भी करनी चाहिए। जिसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया था। जयराम रमेश का विरोध शुरू होने के बाद शशि थरूर ने उनके समर्थन में एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि हमें सरकार के अच्छे कामों की सराहना करनी चाहिए और बुरे कामों की आलोचना। इससे उपयोगिता बनी रहेगी। दरअसल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कांग्रेस के कई नेता केंद्र सरकार की तारीफ कर चुके हैं।
केरल कांग्रेस कर रही है विरोध
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने के बाद केरल कांग्रेस लगातार शशि थरूर का विरोध कर रही है। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि वह शशि थरूर से उनके इस बयान के बारे में पूछेंगे। हालांकि इस समय शशी थरूर विदेश में है। कॉन्ग्रेस उनके इस बयान पर कनेक्शन के मूड में नजर आ रही है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



