कश्मीर के चक्कर में दिख गया पाकिस्तान का असली डर
भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान के अंदर हाय तौबा मची हुई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान विश्व के सभी बड़े मंचों पर लगभग कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं। मगर विश्व का कोई भी देश कश्मीर पर पाकिस्तान की सुनने को तैयार नहीं हैं’। चीन केवल एक ऐसा देश रहा जिसने जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर आतंकिस्तान का समर्थन किया।
कश्मीर मुद्दे पर फेल होने के बाद पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री इमरान खान अब विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं। पड़ोसी मुल्क में विपक्षी दल के नेता बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला करते हुए कहा है कि पहले हम श्रीनगर लेने की बात करते थे। मगर अब मुजफ्फराबाद बचाने के लाले पड़े हुए हैं। कश्मीर के चक्कर में पाकिस्तान का असली डर से सामना हो गया है।
बातों ही बातों में दिख गया पाकिस्तान का असली डर

हमारा पड़ोसी मुल्क जम्मू कश्मीर पर पूरे विश्व में जा जाकर भीख मांग रहा है। मगर कोई भी देश भारत के खिलाफ जाने को तैयार नहीं हैं। जिसके बाद तो इमरान खान ने अपने देश के लोगों को संतुष्ट करने के लिए कश्मीर पर किसी हद तक जाने की बात कह डाली। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वैसे ही चरमराई हुई है। ऐसे में इमरान खान को समझ में नहीं आ रहा है कि वह कश्मीर पर अपने देश के लोगों का गुस्सा शांत करें या अपने देश की अर्थव्यवस्था को आगे की तरफ ले जाएं। विपक्षी पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने बातों ही बातों में भारत द्वारा मुजफ्फराबाद तक लेने का डर होने की बात कह डाली।
पाकिस्तान ने दी परमाणु हमले की धमकी
पाकिस्तान द्वारा परमाणु हमले की धमकी देना कोई नई बात नहीं है मगर इस बार पाकिस्तान के किसी मंत्री ने नहीं बल्कि वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उनके मुताबिक यह दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो सब कुछ तबाह हो जाएगा क्योंकि दोनों देशों के पास परमाणु बम है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



