दक्षिण भारतीय सुपरस्टारEntertainment News 

कभी दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास को मिले थे 5000 से ज्यादा लव प्रपोजल

दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने के बाद अब दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास अपना अभिनय बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखा रहे हैं। बाहुबली के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास ने हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ साहो नाम की एक बॉलीवुड फिल्म की जो कि अब रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर और नील नितिन मुकेश जैसे अभिनेता हैं। प्रभास अपनी पूरी टीम के साथ इस समय फिल्म का प्रमोशन करने के लिए लगे हुए हैं। ऐसे में वह कई टीवी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे।

हाल ही में वह कपिल शर्मा के शो में भी गए जहां पर कपिल शर्मा ने उनसे उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल पूछे। जिसका खुलासा प्रभास ने किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक समय उन्हें 5000 से ज्यादा लव प्रपोजल मिले थे।

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास ने किए कई खुलासे

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास जब कपिल शर्मा शो में पहुंचे तब वहां पर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपने अभिनेता की जिंदगी तक के कई खुलासे किए। कपिल शर्मा ने भी उनसे बेबाकी से सवाल पूछे कपिल शर्मा ने जब उनसे पूछा कि आपको अपनी जिंदगी में 5000 से ज्यादा लव प्रपोजल मिले हैं तो जवाब देते हुए प्रभास ने कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में कई प्रपोजल मिले हैं। मगर मैंने उन्हें कभी गिना नहीं। इस पर कपिल शर्मा ने कहा कि मुझे अपनी जिंदगी में केवल एक ही प्रपोजल मिला और मैंने उसे एक्सेप्ट कर लिया और शादी भी कर ली।

कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा ने श्रद्धा कपूर से भी बेबाकी से सवाल पूछे उन्होंने श्रद्धा कपूर से पूछा कि आपके बारे में अफवाह है कि किसी फिल्म की शूटिंग करने से पहले आपका पेट खराब हो जाता है। इसका जवाब देते हुए श्रद्धा ने कहा कि हां यह सच है। जिस पर हाजिर जवाब कपिल ने कहा कि तभी मैं सोच रहा था कि आप सेट पर आने से पहले 3 बार वॉशरूम क्यों गई थी! कपिल की हाजिर जवाबी देखकर सभी हंस पड़े।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
कभी दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास को मिले थे 5000 से ज्यादा लव प्रपोजल
Article Name
कभी दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास को मिले थे 5000 से ज्यादा लव प्रपोजल
Description
अपनी फिल्म साहू के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा शो में पहुंचे दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment