Breaking News Featured Article International Affairs News politics Trending समाचार 

जाकिर नायक की मुश्किलें बढ़ी, सार्वजनिक उपदेश पर लगी पाबंदी

 

विवादित उपदेशक जाकिर नायक की चुनौतियां कम नहीं हो रही है। हाल ही में मलेशिया ने उनके भड़काऊ बयान के कारण उनके सार्वजनिक उपदेश को पूरे देश में रोक लगा दी है। मलेशिया के पीएम मोहम्मद महातिर पहले विवादित उपदेशक और मनी लांड्रिंग केस में वांछित जाकिर नायक को भारत प्रत्यर्पित ना करने पर अड़े हुए थे लेकिन उनके भड़काऊ भाषण अब उन्हीं के लिए सरदर्द बना गया है।

 

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से जाकिर नायक भारत से फरार हैं। और वह मलेशिया में शरण लिए हुए हैं। भारत सरकार ने कई बार मलेशिया से जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के लिए आग्रह किया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। लेकिन मलेशिया पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा है कि ऐसा राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। मलेशिया सरकार ने इस बाबत पूरे देश में आदेश जारी किया है। रॉयल मलेशिया पुलिस के चीफ पीआर दतुक अस्मावती ने सरकारी आदेश मिलने की पुष्टि की है। और यह बताया कि जाकिर नाइक के उपदेशों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

बयान दर्ज हुआ आज हुई कार्यवाही

जाकिर ने इससे पहले 16 अगस्त को बयान दर्ज कराया था। उसने 3 अगस्त को कोटा बारु में मलयेशिया में रह रहे हिंदुओं और चीनियों को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी, जिसके बाद वहां के मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में उसे भारत भेज देने की मांग की थी। उसने चीनी मूल के नागरिकों को लेकर यहां तक कह दिया था कि उन्हें अपने देश लौट जाना चाहिए क्योंकि वे पुराने गेस्ट हैं। वहीं, उन्होंने हिंदुओं को लेकर कहा था कि भारत में जितने अधिकार मुसलमानों को नहीं मिले, उससे 100 गुना अधिक मलयेशिया में हिंदुओं को मिले हुए हैं।

यह भी पढ़ेखेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे बजरंग पूनिया और दीपा मालिक

बदलते  घटनाक्रम

 

आपको बता दें कि एक दिन पहले जाकिर को बयान देने के लिए बुलाया गया था
आधिकारिक बर्नामा न्यूज एजेंसी की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, जाकिर को पुलिस हेडक्वॉर्टर बुकित अमान में बयान दर्ज करने के लिए दोबारा बुलाया गया था। सीआईडी डायरेक्टर हुजिर मोहम्मद ने कहा कि जाकिर को शांति भंग करने से संबंधित दंड संहिता की धारा 504 के तहत बयान दर्ज कराना होगा।

जरूर पढ़ेपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती

Related posts

Leave a Comment