खेल रत्न पुरस्कारBreaking News News Sports 

खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे बजरंग पूनिया और दीपा मालिक

पहलवान बजरंग पुनिया व गोला फेंक खिलाड़ी दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। आपको बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार हैं। पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता दीपा मलिक को इसके लिए चुना गया है। साथ ही पहलवान बजरंग पुनिया को राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चुना गया है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होना खिलाडिय़ों के लिए गर्व की बात है, और इस वर्ष यह अवसर दीपा मलिक और बजरंग पुनिया को प्राप्त हुआ है।

बजरंग पुनिया व दीपा मलिक को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

चयन समिति

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा की अगुवाई वाली समिति ने खिलाड़ियों का चयन किया। 12 सदस्यीय समिति ने दो दिन बैठक की। खेल रत्न पुरस्कार की चयन समिति में इस वर्ष अनेक नामी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया था।
पहलवान बजरंग पुनिया को पहले ही दिन चुना गया था। वहीं शुक्रवार को बैठक में दीपा मलिक का भी नाम तय किया गया।
पुरस्करों के रेस में एथलीट नीरज चोपड़ा के नाम की भी चर्चा थी। वहीं महिला पहलवान विनेश फोगाट भी दावेदारों में थ थी। लेकिन समिति ने दीपा पर अपनी सहमति जताई।
समिति ने खेल रत्न पुरस्कार के अलावा अन्य पुरस्कारों के लिए भी खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया। समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 19 खिलाड़ियों को नामित किया है।

अर्जुन पुरस्कार

समिति ने इस वर्ष 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना है। जिसमें क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और पूनम यादव का नाम है। एथलीट खिलाड़ी में तेजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस और सपना वर्मन है। साथ ही फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू शामिल है। हाकी खिलाड़ी चिंगलेंनसाना को शामिल किया गया है। निशानेबाजी में अंजुम मोदगिल का नाम प्रमुख है।

जरूर पढ़ेंएम्स की इमारत में लगी आग पर पा लिया गया काबू

दीपा की उलब्धियां

•2016 रियो ओलंपिक खेलों में रजत पदक (शॉट पुट- एफ 53)

•2014 एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक।

•2018 एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक ।

•2010 ग्वांगझू पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक।

द्रोणाचार्य पुरस्कार

समिति ने पूर्व बैडमिंटन स्टार विमल कुमार सहित तीन नामों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया है।
विमल कुमार – बैडमिंटन

संदीप गुप्ता – टेबल टेनिस

महेंद्र सिंह भाटी – एथलेटिक्स

मैरीकॉम ने किया समिति से खुद को अलग

विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने खुद को
समिति से अलग कर लिया। हितों के टकराव के कारण उन्होंने खुद को चयन समिति से अलग किया।मैरी कॉम के कोच छोटे लाल यादव भी इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल थे।
हालांकि इस वर्ष भी खेल रत्न पुरस्कार विवादों में घिर रहा।

Related posts

Leave a Comment