सोनिया गांधीBreaking News News politics 

सोनिया गांधी बनी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष

शनिवार को हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में तीन प्रमुख प्रस्ताव पास किए गए।जिसमें सबसे प्रमुख कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सोनिया गांधी को चुना जाना है। अगले स्थाई अध्यक्ष के चुनाव तक सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा दल के नेता,लोकसभा और राज्यसभा के सांसद और सचिवों ने भाग लिया। आपको बताते चले कि लोकसभा में मिली हार की वजह से राहुल गांधी ने इस्तीफा पेश किया था। जिसे बार बार ठुकराया जा रहा था।

सोनिया गांधी अध्यक्ष के रूप में-

जैसा कि आप जानते है सोनिया गांधी 1998 से 2017 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रही है। वे पार्टी की सबसे प्रमुख चेहरा हैं। अतः संकट की इस घड़ी में पार्टी ने सोनिया गांधी के ऊपर विश्वास दिखाया।

राहुल गांधी अध्यक्ष के रूप में-

राहुल गांधी ने अध्यक्ष का कार्यभार 2017 में संभाला। लोकसभा चुनाव में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा पेश किया था। जिसे डेढ़ महीने के बाद शनिवार को स्वीकार कर लिया गया। हालांकि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

शनिवार को सुबह, शाम कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठकें हुई। रात में महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया बैठक में तीन प्रमुख प्रस्ताव पास किए गए।

पहला प्रस्ताव-

कमेटी ने माना कि राहुल ने बहुत अच्छे से पार्टी की कमान संभाली। राहुल ने जोर-शोर से पार्टी का पक्ष रखा। वे किसान, मजदूर, युवा, महिला, अल्पसंख्यक व गरीब वर्ग की आवाज बन कर उभरे। भय वा हिंसा के वातावरण के खिलाफ आवाज उठाई। कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा, नई दिशा व आधुनिकता के तरफ अग्रसर किया। कांग्रेस के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे। नफरत व संक्रीर्णता का के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी।

दूसरा प्रस्ताव-

राहुल गांधी अध्यक्ष बने रहे। वे अपना इस्तीफा वापस ले, परंतु राहुल गांधी ने इसे बड़े ही विनम्रता व आदर के साथ ठुकरा दिया। अतः कमेटी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में चुना।

तीसरा प्रस्ताव-

कमेटी ने जम्मू कश्मीर के वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा सभी प्रमुख पार्टी के राजनीतिक नेतृत्व को गिरफ्तार कर लिया गया जो अनुचित है। सरकार पारदर्शी तरीके से काम करते हुए सभी विपक्षी दलों के सदस्य को जम्मू कश्मीर भेजने की इजाजत दें।

हालांकि बैठक में कई अन्य नामों पर भी चर्चा हुई परंतु किसी नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई। अतः कमेटी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में चुन लिया। जल्द ही स्थाई अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment