साहूBollywood Entertainment News 

एक्शन रोमांस से भरपूर फिल्म साहू का ट्रेलर लॉन्च

शनिवार शाम को साहू का अधिकारी ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। फिल्म साहू बाहुबली स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी में है। 2 मिनट 47 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक्शन रोमांस जैसी वह सारी बातें हैं जो फिल्म को हिट बना दे। यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होनेवाली थी। लेकिन 15 अगस्त को अक्षय कुमार अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन इब्राहिम की बाटला हाउस की वजह से उसके रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

सोशल मीडिया पर छाया फिल्म का ट्रेलर-

शनिवार शाम से ही साहू के ट्रेलर को देखा जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा चुका है। दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। दर्शकों को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। ऐसी उम्मीद की जा रही है फिल्म साहू अच्छी कमाई करेगी।

फिल्म की कहानी-

2 मिनट 47 सेकेंड के इस ट्रेलर में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं जिनका लक्ष्य उन लोगों को पकड़ना है जिन्होंने हजारों करोड़ की चोरी की है। इनके साथ में श्रद्धा कपूर भी हैं जो क्राइम ब्रांच की अफसर की भूमिका में हैं। एक्शन के साथ इन दोनों की रोमांटिक कैमेस्ट्री भी शानदार है।

फिल्म के कलाकार-

फिल्म में बाहुबली स्टार प्रभास कुमार के साथ में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में है।
विलेन की भूमिका में नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और महेश मांजरेकर जैसे दिग्गज कलाकार है। इसके अलावा इसमें इवलिन शर्मा और मंदिरा बेदी जैसे कई कलाकार भी हैं।

फिल्म में हिंदी, तमिल, तेलगु, मलयालम कलाकारों को भी शामिल किया गया है। जिससे सभी क्षेत्र की जनता इसे पसंद करें।

फिल्म साहू का ट्रेलर तमिल, तेलुगु, मलयालम भाषा में पहले ही जारी किया जा चुका है। आज इसे हिंदी में भी लॉन्च किया गया। लॉचिंग मुंबई में की गई। जंहा फिल्म के कलाकार मौजूद थे। फिल्म के साथ ही साथ लॉचिंग के समय भी प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी देखने लायक थी।

Related posts

Leave a Comment