सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायत के बाद वाहनों के चालान में हुई बढ़ोतरी
हमारे देश में वाहन अधिनियम बिल पास कर के वाहनों के ऊपर लगाए जाने वाले जुर्माना की राशि बढ़ा दी गई है। यदि आप अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की बात सोचते हैं तो आपको इसके लिए एक भारी-भरकम जुर्माना चुकाने की नौबत पड़ सकती है। सरकार ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी नियमों में जुर्माना राशि दो या तीन गुना बढ़ा दी है। इसके अलावा अब सोशल मीडिया पर पुलिस को मिलने वाले शिकायतों में 3 गुना की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद वाहनों के चालान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दरअसल 2019 के शुरुआती छह महीनों में पुलिस ने एक 31124 वाहनों के चालान सोशल मीडिया पर शिकायतों के जरिए काटे। 2018 के मुकाबले अब मिलने वाली शिकायतें 3 गुना बढ़ गई हैं। 2018 में पुलिस ने इस तरह से केवल 10009 गाड़ियों के चालान काटे थे।
बढ़ चला है सोशल मीडिया पर शिकायतों का दौर
दरअसल 2017 से सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली शिकायतों का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। 2017 में सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों द्वारा काटे गए गाड़ियों के चालानों की संख्या केवल 8000 थी। 2018 में यह संख्या 10009 पहुंची। वहीं 2019 के 6 महीने में ही यह संख्या 31000 के पार पहुंच गई। दरअसल पुलिस के ट्विटर फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट पर लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों की तस्वीरें भेजते हैं। यदि कोई बिना हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाता है, फुटपाथ पर गाड़ी खड़ी करता है ,नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करता है या टूटी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता है तो ऐसी शिकायतें तस्वीरों के जरिए मिलने पर पुलिस उन पर जुर्माना लगाती है।
40 अधिकारियों के पास है कमान
दरअसल टोडरपुर ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में 40 अधिकारियों के पास सोशल मीडिया के ट्विटर फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट की कमान है। यह अधिकारी 24 घंटे मिलने वाली ऑनलाइन शिकायतों की जांच पड़ताल करके उन पर कार्यवाही करके जुर्माना लगाते हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



