बीजेपी सांसद रमा देवीBreaking News Featured Article News politics 

बीजेपी सांसद रामा देवी ने आजम खान की विवादित बयान पर कही यह बात

आजकल संसद में रोज हंगामे हो रहे हैं। उसका कारण समाजवादी पार्टी की तरफ से रामपुर से सांसद आजम खान के विवादित बयान हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले जब संसद में तीन तलाक बिल पर चर्चा हो रही थी। उस समय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की जगह बीजेपी सांसद रामादेवी स्पीकर की भूमिका निभा रही थीं। उसी दौरान आजम खान ने चर्चा के दौरान ही रामा देवी के ऊपर एक ऐसा विवादित बयान दे दिया जो कि सदन में चर्चा का विषय बन गया है। पिछले 2 दिनों से लगातार संसद की सभी महिला सांसद आजम खान के विरोध में हंगामी कर रही हैं और उन पर कार्यवाही के साथ-साथ माफी मांगने की बात कही जा रही है। मगर आजम खान ने अब तक माफी नहीं मांगी है। उस दिन लोकसभा स्पीकर की जिम्मेदारी संभाल रही रामादेवी आजम खान के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी सांसद रामादेवी ने कही यह बात

आजम खान द्वारा दिए गए विवादित बयान का सामना करने वाली बीजेपी सांसद रामादेवी ने शनिवार को एएनआई से बातचीत करते हुए अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि उस समय में जिस कुर्सी को संभाल रही थीं वह सभा की थी। ऐसे में आजम खान ने मेरे ऊपर नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं के ऊपर इस तरह की टिप्पणी की है। मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनकर सदन में भेजा है इसलिए मैं आजम खान जैसे लोगों का सामना करने की शक्ति रखती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वदलीय बैठक भी इस मामले में की गई है। फैसला सोमवार को सुनाया जाएगा। मगर मैं इस बैठक का हिस्सा नहीं थी।

पहले भी विवादित रहे हैं आजम के बोल

रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आजम खान ने पहली बार कोई विवादित बयान नहीं दिया है बल्कि वह इसके पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के ऊपर एक अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया था। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इन विवादित बयानों के बावजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनका बचाव करते हुए देखे गए।

 

Summary
बीजेपी सांसद रामा देवी ने आजम खान की विवादित बयान पर कही यह बात
Article Name
बीजेपी सांसद रामा देवी ने आजम खान की विवादित बयान पर कही यह बात
Description
2 दिनों पहले आजम खान के विवादित बयान के कारण लोकसभा में काफी हंगामा हुआ जिसके बाद बीजेपी सांसद रमा देवी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment