सेक्रेड गेम्स 2 का नया पोस्टर रिलीजBollywood Entertainment Featured Article News Trending 

सेक्रेड गेम्स 2 का नया पोस्टर रिलीज, देखिए कौन किस रूप में आ रहा है नजर

सेक्रेड गेम्स 2 का नया पोस्टर रिलीज किया जा चुका है और इस पोस्टर को देखने के बाद आपको एक बार थोड़ा अजीब जरूर लगेगा कि आखिर उस पोस्टर के माध्यम से क्या दिखाने की कोशिश की जा रही है जी हां दरअसल सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का दूसरा पोस्टर रिलीज तो किया गया है लेकिन इस पोस्टर में रंग बिरंगी पोशाक सभी को अजीब लग रही है तो चलिए देखते हैं इस पोस्टर को…..

ऐसा है दूसरा पोस्टर –

 

 

सेक्रेड गेम्स टू का नया पोस्टर रिलीज किया जा चुका है और यह इस सीजन का दूसरा पोस्टर है जो रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में पूरी स्टारकास्ट आप आसानी से देख सकते हैं और साथ ही साथ पंकज त्रिपाठी और सैफ अली खान का लुक भी आपको खूब प्रभावित करेगा और गायतोंडे तो अपने जलवे में दिख ही रहे हैं। दरअसल सैक्रेड गेम्स टू का नया पोस्टर रिलीज हुआ है।

सेक्रेड गेम्स 2 का ऐसा पोस्टर हुआ रिलीज

इस पोस्टर में सैफ अली खान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी, कल्कि कोचलिन, सुरवीन चावला, जतिन सरना, ल्यूक कैनी का जो लुक दिखाया जा रहा है वह 70 के दशक के गैंगस्टर को भलीभांति प्रदर्शित कर रहा है। सेक्रेड गेम्स टू के नए पोस्टर में सुरवीन चावला के अंदाज को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि इस सीजन में सुरवीन चावला के कई बोल्ड सीन देखने को मिल सकते हैं।

देवनार डंपिंग ग्राउंड: कचरे, जुर्म और जहर की दास्ताँ

 

गौरतलब है कि इससे पहले सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन आया था और उसकी अपार सफलता को देखते हुए नेटफ्लिक्स के द्वारा दूसरे सीजन को भी बनाया गया और आने वाले अगस्त महीने में सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इसका दूसरा सीजन लोगों को खूब पसंद आने वाला है और नेटफ्लिक्स ने भी इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि दूसरा सीजन देखने के बाद लोग तीसरे सीजन की डिमांड करने लगेंगे हालांकि दूसरे सीजन में क्या देखने को मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक में यह अभिनेता निभाएगा मेन रोल

Related posts

Leave a Comment