मुथैया मुरलीधरन की बायोपिकBollywood Entertainment Featured Article News Trending 

मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक में यह अभिनेता निभाएगा मेन रोल

श्रीलंका के जाने-माने गेंदबाज रह चुके एक ऐसे क्रिकेटर के ऊपर बायोपिक बनने जा रही है जिसने मैदान पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से पवेलियन वापस भेज दिया जी हां हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के बारे में जिनके ऊपर जल्द ही फिल्म बनने जा रही है आपको जानकर हैरानी होगी की मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक में यह अभिनेता मेन रोल निभाएगा। तो आइए जानते हैं उस अभिनेता का नाम।

विजय सेतुपति निभाएंगे मुख्य किरदार –

मुरलीधरन की गेंदबाजी को जिसने भी टीवी पर देखा है उसे या जरूर याद आता होगा कि कैसे वह अपनी उंगलियों से जादुई गेंद फेंककर कई बल्लेबाजों को चुटकियों में पवेलियन भेज देते थे। यही वजह है कि बायोपिक में ऐसा अभिनेता चुना गया है जो उनकी शक्ल से मिलता जुलता भी है और एक्टिंग के मामले में भी उनकी कई फिल्मों ने अच्छा नाम कमाया है।

पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज

बायोपिक का नाम मुथैया मुरलीधरन 800 रखा गया है और उसके पीछे का कारण यह है कि 22 जुलाई को ही मुथैया ने भारत के खिलाफ खेलते हुए अपने 800 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। उनकी गेंदबाजी का हर कोई दीवाना था और बहुत कम बल्लेबाजी ऐसे थे जिन्होंने मुथैया मुरलीधरन की गेंदों की जमकर पिटाई की थी।

मोदी बायोपिक विवाद : चुनाव आयोग आज सौपेंगा कोर्ट को अपनी रिपोर्ट

गौरतलब है कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर और 2011 का विश्व कप भारत को दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर भी बायोपिक बन चुकी है और उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी यही वजह है कि फिल्म में करब क्रिकेटरों के ऊपर फिल्में बनाना शुरू कर दिए हैं जिसमें उनकी फिल्मों को अच्छी-खासी कमाई होती है मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाएगी इसमें कोई दो राय नहीं है। आपको बता दें कि अनिल कुंबले के ऊपर भी फिल्म बन रही है और मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।

चुनाव आयोग ने मोदी की बायोपिक फिल्म पर लगाई रोक

Related posts

Leave a Comment