सुमित्रा महाजन क्रोधितNews politics Trending 

सुमित्रा महाजन क्रोधित हुई अपने ही पार्टी के पुत्र की शर्मनाक हरकत पर

सुमित्रा महाजन क्रोधित हुई ! कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के बल्ला कांड के ऊपर पहली बार बोलते हुए लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह विधायक के इस बर्ताव को अच्छा कैसे मान सकती है|

उन्होंने एक सवाल- “क्या बीजेपी विधायक द्वारा इंदौर नगर निगम के एक भवन रक्षक को बल्ले से पेट नहीं भरता को सही ठहराया जा सकता है?” इस पर भाजपा की पूर्व सांसद ने कहा – “क्या आप मीडिया इस व्यवहार को अच्छा मानेंगे ? जब आप अच्छा नहीं मानेंगे तो मैं अच्छा कैसे मान सकती हूं?”

सुमित्रा महाजन क्रोधित हुई लेकिन उससे पहले पीएम मोदी हुए थे गुस्सा

आकाश विजयवर्गीय का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि- “अब ऐसा होता है ना एक मां के दो तीन बच्चे रहते हैं कोई कैसा रहता है तो कोई कैसा लेकिन मैं तो अपने सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा ही देती है…..”

बीजेपी की वरिष्ठ नेताओं में शामिल सुमित्रा महाजन ने कहा ऐसे ही जब बेटा कोई गलती करता है तो पहले मां को सोचती है कि क्या उसके द्वारा बेटे को संस्कार देने में कोई कमी रह गई , मां बेटे को भी सुधारती है, बेटे को काटती है मगर जरूर नहीं बेटे की गलती करने पर उसे सबके सामने डांटा जाए मगर हां गलत है उसे गलत तो कहा ही जाएगा|”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं कड़े शब्दों में सन्देश दे दी थी कि ऐसे बर्ताव को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा| बेटा किसी का भी हो पार्टी में मनमानी नहीं चलेगी|

शहर के गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक दर्जन मकान को हटाने की मुहिम के विरोध के दौरान 26 जून को बड़ा विवाद हुआ था| इसी में विधायक आकाश विजवर्गीय ने इंदौर नगर निगम के एक निरीक्षक को क्रिकेट के बल्ले से पिट डाला था|

इसी का वीडियो वायरल हो गया था और तब से कैलाश विजयवर्गीय है इस पर मौन रहे और पीएम मोदी के सन्देश बाद उन्होंने कहा कि वह पितामह है और उनकी हर बात सिर माथे पर| फिलहाल बल्ला काण्ड के में गिरफ्तारी के बाद आकाश विजयवर्गीय जमानत पर रिहा है|

 

अयोध्या भूमि विवाद सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लिया अहम फैसला

Related posts

Leave a Comment