मोदी सरकार 2 में मिली पहली राहत ! सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता : जनता को राहत देते हुए जन हितैषी मोदी सरकार 2 ने आर्थिक मोर्चे पर लोगों को राहत दी है वह भी बड़ी वाली| दरअसल अब बिना सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर ₹100.50 पैसे प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया है| सरकारी तेल कंपनियों ने आर्थिक मोर्चे पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत पहुंचाई है| 1 जुलाई से दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल के सिलेंडर ₹637 की कीमत में उपलब्ध होगा| तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी है|
बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के बाजार मूल्य में कमी आने के साथ ही सब्सिडी युक्त घरेलू सिलेंडर के लिए भी रिफिल लेते समय ₹100. 50 कम देने होंगे|
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता : सिलेंडर 1 जुलाई से होगा प्राप्त
सब्सिडी युक्त घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को 1 जुलाई से प्राप्त होने पर ₹737.50 पैसे के बजाय ₹637 का भुगतान करना होगा| पब्लिक सेक्टर की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की रविवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई|
इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने और डॉलर रुपया विनिमय दर में आए बदलाव के प्रभाव के बाद एलपीजी सिलेंडर – 14.2 किलो के दाम में कमी आई है| बता दें कि नई दर 1 जुलाई से लागू होगी| सब्सिडी युक्त रसोई गैस सिलेंडर के लिए कंज्यूमर्स को रिफिल लेते समय मार्केट प्राइस पर भुगतान करना होता है|
इसके बाद सब्सिडी राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाती है| उपभोक्ताओं को 1 साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते हैं यानी हर उपभोक्ता के पास 12 सब्सिडी सिलेंडर का कोटा होता है|
एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में आई इस तेजी वाली गिरावट के बाद कंजूमर को ₹142. 65 पैसे प्रति सिलेंडर की सब्सिडी राशि मिलने पर जुलाई 2019 में सिलेंडर की प्रभावित 494 .35 रुपए बैठेगी|
कुल मिलकर बजट से ठीक पहली ही मोदी सरकार ने जनता को आर्थिक मोर्चे पर बहुत बड़ी राहत दी है| सस्ते गैस सिलिंडर के बाद अब खानपान की चीज़ों के दरों में भी बदलाव देखने को मिलेगा|
पश्चिम बंगाल से सांसद नुसरत जहां के पति के बारे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

